मीनाक्षी अरोरा
Submitted by admin on Fri, 12/18/2009 - 16:37 Array ( [0] => node [1] => 4319 )मीनाक्षी अरोराराजनीति शास्त्र से एम.ए. एमफिल हैं। पीपुल्स न्यूज नेटवर्क (पीएनएन) में एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्य किया, साथ ही कईं बड़ी हस्तियों के अंग्रेजी आलेखों का हिंदी में सफल अनुवाद किया और अभी भी करती हैं।
इंडिया वाटर पोर्टल हिंदी की संयोजिका के पद पर कार्य किया। फिलहाल पोर्टल पर मुक्त संपादन का कार्य कर रही हैं।
आप ग्रीनपीस इंडिया संस्था की कंसल्टेंट है और वाटर कम्युनिटी इंडिया तथा ट्रस्ट फॉर रिसर्च ऑन अर्थ एंड इंवायरनमेंट की निदेशिका के पद पर कार्यरत हैं।
आपको यमुना रिवरकीपर का शीर्षक भी प्राप्त है। आप अमरीका स्थित वाटरकीपर एलांइस संस्था की सदस्या होने के साथ-साथ उसमें बोर्ड मेम्बर भी हैं और वाटर कीपर काउंसिल में इंटरनेशनल कमेटी की सदस्या बनकर इंटरनेशनल वाटकीपर्स का प्रतिनिधित्व भी बोर्ड में कर रही हैं।
पर्या्वरणीय मुद्दों पर रूचि होने के कारण आपने न केवल अच्छे लेखन का कार्य किया है बल्कि फील्ड में कार्य करने वाली संस्थाओं, युवाओं और समुदायों को पानी पर ज्ञान वितरित करने और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने का कार्य भी समय-समय पर करके समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं।
वेबसाइट- http://www.yamunawaterkeeper.org/
संपर्क- 09250725116/ 09654341225


Post new comment