“किफायती, स्थाई सेनिटेशनः भारतीय अनुभव” पर राष्ट्रीय सम्मेलन

वाश संस्थानवाश संस्थानभारत में नागरिक समाज संगठनों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों, संयुक्त राष्ट्र के सक्रिय समर्थन और जुड़ाव के साथ, राज्य और केंद्र सरकारों के लगातार प्रयास स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हालांकि, सेनिटेशन की तरफ रुझान बढ़ रहा है फिर भी खुले में शौच मुक्त (ODF) गांवों में फिर से वही परम्परा शुरु हो रही है, बढ़ती जनसंख्या और लगातार पलायन के कारण शहरी स्लमों के बढ़ने आदि विभिन्न चुनौतियां इस क्षेत्र में बढ़ रही है जिससे स्वच्छता के स्थायी परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। हाल में किये गए कुछ अध्ययनों से संकेत मिला है कि अगर समय पर इन चुनौतियों को संबोधित नहीं किया गया तो एशिया और अफ्रीका की अधिकांश जनता के लिये स्व

एक्वाटेक इंडिया 2010

“एक्वाटेक इंडिया” का आयोजन, प्रगति मैदान, प्रदर्शनी स्थल, नई दिल्ली में 3 से 5 फ़रवरी 2010 के दौरान किया जा रहा है। जल प्रबन्धन और जल संवर्धन के लिए इस अग्रणी आयोजन में प्रदर्शनी के साथ ही एक कांग्रेस का आयोजन भी किया जायेगा, एक्वाटेक इंडिया का यह आयोजन इंटर एडस ब्रूक्स की साझेदारी में किया जा रहा है तथा वाटर एशिया शो में सम्मिलित है।

एक्वाटेक इंडिया को एक्वाटेक ग्लोबल आयोजन में शामिल किया जा चुका है और यह आयोजन विश्व के प्रमुख जल आयोजनों में सबसे बड़ा और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। एक्वाटेक इंडिया को इंटरनेशनल वाटर एसोसियेशन (IWA) तथा वाटर क्वालिटी एसोसियेशन (WQA) का पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त है।

भारत का चुनाव क्यों?


साईकिल यात्रा

Source: 
दिल्ली यंग आर्टिस्टस् फोरम, बिहार बाढ़ विभीषिका समाधान समिति
साईकिल यात्रासाईकिल यात्रा भगत सिंह पार्क संसद भवन से 17 से 24 नवम्बर 2009
दिल्ली यंग आर्टिस्टस् फोरम, बिहार बाढ़ विभीषिका समाधान समिति

साफ, सुरक्षित जल सदा, सबके लिए कार्यशाला का आयोजन

तिथि-15-16 सितम्बर 2009
स्थान- ताराग्राम, ओरछा, मध्य प्रदेश
साफ, सुरक्षित जल सदा, सबके लिए परियोजना के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं इस दौरान बहुत सी चुनौतियां सामने आईं, बहुत कुछ सीखने को मिला जिसे ऐसी ही अन्य परियोजनाओं को बनाते और लागू करते समय इस्तेमाल किया जा सकता है।

इंटीग्रेटिड डॉमेस्टिक वाटर मैनेजमैंट (IDWM) के मॉडल और प्रक्रिया में प्राप्त हुए फीडबैक और सीखी गई बातों को सबके साथ शेयर करने के मकसद से डेवलप ऑल्टरनेटिव्ज, अर्घ्यम् की सहायता से 15-16 सितम्बर 2009 को एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ताराग्राम, ओरछा, मध्य प्रदेश में कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए संलग्नक देखें

सम्पर्क- मनोज कुमार
Programme Manager, Water Programme
Development Alternatives, New Delhi
111/ 9 Z, Kishangarh, Vasant Kunj, New Delhi-110070
www.devalt.org
Mobile No.: 92356 67461/ 94500 80811/9891016966

टुवार्डस् एन इनेबलिंग इंटरनेट एक्सेस इंवायरमेंट

इंटरनेट सोसायटी, डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन के साथ मिलकर ISOC के दक्षिण एशिया पर केंद्रित कार्यक्रम आईनेट दिल्ली 2009, का आयोजन कर रही है। यह विशेष कार्यक्रम नई दिल्ली में, 17 सितम्बर 09 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र दक्षिण एशिया में इंटरनेट एक्सेस संबंधी परिवेश बनाना और इंटरनेट के जरिए विकास, होगा।

आईनेट दिल्ली 2009 के जरिए इंटरनेट तकनीकी विकास के मुख्य कार्यक्रमों की वास्तविकता, क्षमता, भूमिका और क्षेत्र को क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर पर एकसाथ लाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ, सरकार, नेटवर्क चालक, निजी क्षेत्र और प्रयोक्ता समुदाय शामिल होंगे और इंटरनेट एक्सेस के वर्तमान परिवेश की स्थिति पर चर्चा करेंगे।