फ्लोरोसिस जैसे घातक बीमारी से ग्रसित लोग
गाँव बरेवा के मजरा दन्नापुरवा में 40 प्रतिशत आबादी फ्लोरोसिस की शिकार
अधिकतर बच्चों के दाँतों पर फ्लोरोसिस का प्रभावउत्तर प्रदेश के अतिविशिष्ट लोकसभा क्षेत्र कन्नौज के 133 गाँवों के पीने के पानी में मानक से अधिक फ्लोराइड है। पीने के पानी में फ्लोराइड होने के कारण हजारों लोग फ्लोरोसिस जैसी घातक बीमारी से ग्रसित हो गए हैं। ब्लाक उर्मदा के ग्राम बरेवा के मजरा दन्नापुरवा में 40 प्रतिशत आबादी फ्लोरोसिस की चपेट में है। मालूम हो कि यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव का है।
कन्नौज जनपद के ब्लाक उर्मदा की ग्राम पंचायत बरेवा मजरा दन्नापुरवा में पीने के पानी में फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा के चलते वहाँ रह रही 40 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी फ्लोरोसिस जैसी घातक बीमारी से ग्रसित है।
40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के घुटनों तथा रीढ़ की हड्डी में फ्लोरोसिस का प्रभाव देखने को मिला है। वहीं बच्चों के दाँतों में इसका प्रभाव साफ दिखाई पड़ रहा है। मानक के अनुसार पीने के पानी में एक मिग्रा. प्रति लीटर से अधिक फ्लोराइड नहीं होना चाहिए।
अधिशाषी अभियन्ता उत्तर प्रदेश जल निगम राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में 133 गाँव चिन्हित किये गए थे जिनमें मानक से अधिक फ्लोराइड की मात्रा मिली थी। उन सभी गाँवों में से 115 को गहरी बोरिंग प्रक्रिया में लिया जा चुका है बाकी बचे गाँव को भी जल्द ही इस प्रक्रिया में लिया जाएगा।जब उनसे यह जानकारी माँगी कि पीने के पानी में फ्लोराइड होने की जानकारी जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को है? तब उन्होंने बताया कि नहीं दोनों ही अधिकारियों को इस बाबत नहीं बताया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जब बताया गया कि बरेवा के मजरा दन्नापुरवा में मानक से अधिक फ्लोराइड युक्त पानी पीने से यहाँ के 40 प्रतिशत से अधिक लोग फ्लोरोसिस जैसी घातक बीमारी से ग्रसित हो गए हैं बच्चों के दाँतों में फ्लोरोसिस के लक्षण साफ दिखाई दे रहे हैं। तब उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पीने के पानी में फ्लोराइड की मानक से अधिक मात्रा है यह भी उन्हें नहीं मालूम है। बरेवा गाँव के मजरा दन्नापुरवा में वह एक टीम भेजकर इसकी जाँच करवा लेंगे यदि फ्लोरोसिस के लक्षण पाये जाते हैं तो उसका उपचार किया जाएगा।
केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को जब पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने जानकारी दी। देश के 100 जनपदों के पेयजल में फ्लोराइड की मात्रा मानक से अधिक आ रही है जो लोगों को फ्लोरोसिस जैसी गम्भीर बीमारी दे सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गम्भीरता को देखते हुए आनन-फानन में एनपीपीसीएफ योजना को मूर्तरूप दिया।जिन जनपदों में पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा मानक से अधिक है उन जनपदों में इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है इसकी जाँच की जाय साथ ही उपचार की व्यवस्था की जाय। इस योजना के तहत देश के 18 राज्यों को लिया गया इसमें उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, तथा मथुरा पाँच जनपदों को भी लिया गया। इस योजना ने वर्ष 2008-09 में अपना कार्य प्रारम्भ किया।
चयनित जिलों को एक वर्ष बाद वर्ष 2009-10 में धन देना प्रारम्भ किया गया। वर्ष 2009-10 में उन्नाव तथा रायबरेली को 25-25 लाख, वर्ष 2010-11 में प्रतापगढ़ तथा फिरोजाबाद को 42.10-42.10 लाख तथा मथुरा को 2011-12 में 42.10 लाख रुपए दिये गए जिससे वह जाँच कर यह सुनिश्चित करें कि फ्लोराइड की अधिकता से कितने लोग फ्लोरोसिस बीमारी से ग्रसित हो गए हैं। लेकिन दुखद ये है कि बीते वर्षों में जो परिणाम निकल कर आये हैं वह बेहद खराब हैं।
उन्नाव जिले में 19.79, रायबरेली में 23.81, प्रतापगढ़ में 8.87 तथा फिरोजाबाद में 6.57 लाख रुपए खर्च किये गए जबकि मथुरा ने इस धन का उपयोग ही नहीं किया है। बीते तीन वर्षों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने न तो किसी और जनपद का चयन ही किया है और न ही किसी जनपद को कोई धनराशि ही दी है।
बताते चलें कि फ्लोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो बच्चों, युवाओं, तथा बुजुर्गों सभी को प्रभावित करती है। फ्लोरोसिस बीमारी से बच्चों में दाँतों पर सबसे पहले प्रभाव आता है। फ्लोरोसिस हड्डियों को कमजोर कर अपाहिज बना देता है।उत्तर प्रदेश में पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा कई गुना अधिक है। मानक के अनुसार पीने के एक लीटर पानी में एक मिलीग्राम से अधिक फ्लोराइड नहीं होना चाहिए। जबकि आकड़ों के अनुसार इसकी मात्रा 0.2 से 25.0 मिलीग्राम तक है जो बेहद खतरनाक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार देश के 21 राज्यों के 204 जनपदों में फ्लोरोसिस का प्रभाव है। देश में 6 करोड़ 20 लाख लोग फ्लोरोसिस से प्रभावित हैं जिसमें 60 लाख बच्चे हैं। उत्तर प्रदेश में यह संख्या 1,43,567 है। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों को अभी एनपीपीसीएफ योजना अन्तर्गत नहीं लिया गया है। जिसमें सोनभद्र, आगरा तथा कन्नौज जनपद प्रमुख है।
आरटीआई से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2015-16 से एनपीपीसीएफ योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा देखी जाएगी।
OFFICE, OF THE EXECUTIVE ENGINEER, CON.DIV. U.P. JAL NIGAM KANNAUJ Status of Coverage of NSS habitation through PWS/Extra Deep Handpumps (EDHP)/Treatment Unit (TU) | |||||||||||
Sl. no. |
Dist. |
Block |
Panchayat |
Village |
Habitation |
Parameter |
Type of Schemes (PWS/EDHP/TU) |
Name of Scheme |
Programme (QPV/EMWQ |
Habitaion Coverage (Yr) |
Remarks |
4531 |
Kannauj |
Kannauj+ |
Jankhat |
Ajyora |
Ajyora |
F |
PWS |
AJYORA PWS SCHEME |
QPV |
2005-06 |
Commissioned |
4532 |
Kannauj |
Umarda+ |
Atara Nishf Tirwa |
Atara Nishf Tirwa |
Atara Nishf Tirwa |
F |
EDHP |
Atara Nishf Tirwa PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4533 |
Kannauj |
Umarda- |
Atara Nishf Tirwa |
Atara Nishf Tirwa |
INAYATPUR |
F |
EDHP |
Atara Nishf Tirwa PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4534 |
Kannauj |
Umarda+ |
Atara Nishf Tirwa |
Atara Nishf Tirwa |
SIMRAPUR |
F |
EDHP |
Atara Nishf Tirwa PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4535 |
Kannauj |
Umarda |
Atara Nishf Tirwa |
Atara Nishf Tirwa |
CHANDAPURWA |
F |
EDHP |
Atara Nishf Tirwa PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4536 |
Kannauj |
Jalalabad+ |
Gadanpur Thatia |
Atara Nishf Thatia |
CHANDAPURWA |
F |
EDHP |
Atara Nishf Thatia PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
Saturated by Deep H.P. & PWS Sanctioned in the year 2014-15 |
4537 |
Kannauj |
Umarda+ |
Gadanpur Thatia |
Atara Nishf Thatia |
KACHHPURWA |
F |
EDHP |
KACHHPURWA PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
Saturated by Deep H.P. & PWS Sanctioned in the year 2014-15 |
4538 |
Kannauj |
Kannauj |
Fatehpur |
Fatehpur |
Bhaita |
F |
PWS |
Fatehpur Jasauda PWS Scheme |
QPV |
2005-06 |
Commissioned |
4539 |
Kannauj |
Kannauj |
Fatehpur |
Fatehpur |
SHYAM NAGAR |
F |
PWS |
Fatehpur PWS Scheme |
QPV |
2005-06 |
Commissioned |
4540 |
Kannauj |
Kannauj+ |
Fatehpur |
Fatehpur |
PAULA |
F |
PWS |
Fatehpur PWS Scheme |
QPV |
2005-06 |
Commissioned |
4541 |
Kannauj |
Jalalabad |
Fatehpur |
Fatehpur |
MUNNA PURWA |
F |
EDHP |
MUNNA PURWA EDHP |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4542 |
Kannauj |
Jalalabad+ |
Fatehpur |
Fatehpur |
MAHESHPUR |
F |
EDHP |
MAHESHPUR EDHP |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4543 |
Kannauj |
Umarda+ |
Fatehpur Kapoor |
Fatehpur Kapoor |
KHAKHRIYAPUR |
F |
PWS |
Fatehpur Kapoor PWS Scheme |
QPV |
2005-06 |
Commissioned |
4544 |
Kannauj |
Umarda |
Gadanpur Thatia |
Gadanpur Thatia |
Gadanpur Thatia - |
F |
EDHP |
Atara Nisf Thatia PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
PWS Sanctioned in the year 2014-15 |
4545 |
Kannauj |
Umarda+ |
Gadanpur Thatia |
Gadanpur Thatia |
HASANPUR |
F |
EDHP |
Atara Nisf Thatia PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
PWS Sanctioned in the year 2014-15 |
4546 |
Kannauj |
Jalalabad+ |
Machhan |
Gunhan |
ALAH PUR |
F |
EDHP |
Gunha PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
Saturated by Deep H.P. & PWS Sanctioned in year 2014-15 |
4547 |
Kannauj |
Umarda+ |
Gurauli |
Gurauli |
Guraili |
F |
PWS |
Guraili PWS Scheme |
QPV |
2007-08 |
Commissioned |
4548 |
Kannauj |
Umarda+ |
Gurauli |
Gurauli |
MOHKAMPURWA |
F |
PWS |
MOHKAMPURWA PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4549 |
Kannauj |
Umarda+ |
Gurauli |
Gurauli |
RUDHIA |
F |
PWS |
RUDHIA PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4550 |
Kannauj |
Umarda+ |
Gurauli |
Gurauli |
HARJANPURWA |
F |
PWS |
HARJANPURWA PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
To be submitted in AEDP in the 2014-15 |
4551 |
Kannauj |
Jalalabad+ |
Kusumkhor Banger |
Gosaidaspur |
PENDDA PUR |
F |
EDHP |
Gosaidaspur PWS Scheme |
QPV |
2014-15 |
Saturated by Deep H.P. & PWS Sanctioned in the year 2014-15 |
4552 |
Kannauj |
Umarda+ |
Singhpur |
Hinsamuddin Pur |
SAUAA |
F |
PWS |
Hinsamuddin Pur PWH Scheme |
QPV |
2007-08 |
Commissioned |
4553 |
Kannauj |
Umarda+ |
Singhpur |
Hinsamuddin Pur |
TARAI PUR |
F |
PWS |
Hinsamuddin Pur PWH Scheme |
QPV |
2007-08 |
Commissioned |
4554 |
Kannauj |
Umarda+ |
Singhpur |
Hinsamuddin Pur |
PURWA |
F |
PWS |
Hinsamuddin Pur PWH Scheme |
QPV |
2007-08 |
Commissioned |
4555 |
Kannauj |
Umarda+ |
Jankhat |
Jankhat |
MUNESH PURWA |
F |
PWS |
Bara Purwa PWS Scheme |
QPV |
2007-08 |
Commissioned |
4556 |
Kannauj |
Umarda+ |
Jankhat |
Jankhat |
RAHIM PUR |
F |
PWS |
Jankhat II PWS Scheme |
QPV |
2007-08 |
Commissioned |
4557 |