37 साल बाद ओजोन परत के छेद का आकार हुआ कम: नासा

23 Oct 2019
0 mins read
37 साल बाद ओजोन परत के छेद का आकार हुआ कम: नासा
37 साल बाद ओजोन परत के छेद का आकार हुआ कम: नासा

जिस प्रकार कपड़े इंसान के शरीर के बाहर एक लेयर की तरह होते हैं और शरीर को धूप और सर्दी से बचाते हैं, उसी प्रकार पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर एक मोटी परत है, जिसे ‘‘ओजोन’’ कहते हैं। ओजोन सूर्य की पैराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है और धरती पर इंसानों तथा जीव-जंतुओ के रहने के लिए एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण होता है, लेकिन इंसानों की आरामदायक जीवनशैली के कारण एयर कंडीशनरों, फ्रिज, भारी वाहनों और भारी संख्या में उद्योगों के लगने से भारी मात्रा में क्लोरोफ्लोरो कार्बन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी विभिन्न जरीली गैसों का उत्सर्जन हो रहा है। जिसने अंटार्कटिका के ऊपर ओजन परत में छेद कर दिया है। हालाकि कि ये छेद हाल ही में नहीं हुआ है, बल्कि 1982 में वैज्ञानिकों को पहली बार इसके बारे में पता लगा था। उस समय इसका आकार काफी छोटा था। तभी से इस पर नियमित रूप से नजर रखी जा रही है, लेकिन मानवीय गतिविधियों में बदलाव न होने के कारण इस छिद्र का आकार बढ़ता रहा, जो कि जलवायु परिवर्तन का कारण भी बन रहा है और धरती पर मौसम के साथ ही जीवन चक्र को भी प्रभावित कर रहा है। किंतु हाल ही में इस छिद्र के आकार में अकल्पनीय कमी देखी गई है। जिसका पता लगाने में वैज्ञानिक जुट गए हैं।

नासा और एनओएए के उपग्रहों के आंकड़े बताते हैं कि ओजोन परत के छिद्र का आकार सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में करीब 2 करोड़ 72 लाख वर्ग किलोमीटर पर फैल जाता है, लेकिन वर्ष 2006 में यह बढ़कर 2 करोड़ 75 लाख वर्ग किलोमीटर तक फैल गया था, जबकि वर्ष 2002 और 1988 में भी इसके आकार में असामान्य रूप से कमी देखी गई थी। लेकिन आठ सितंबर को ओजोन छिद्र का आकार घअकर 1 करोड़ 64 लाख वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया था, जबकि इसके बाद एक करोड़ वर्ग किलोमीटर से भी छोटा हो गया।

वैज्ञानिक बताते हैं वर्ष 1988 और 2000 में स्ट्रैटसेस्फियर (समताप मंडल) में होने वाली वार्मिंग के कारण ओजोन के छेद का आकार कम हुआ था और अब भी वैज्ञानिक आकार में कमी का यही कारण मान रहे हैं। हालाकि वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि समपात मंडल में होने वाली घटनाएं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी हुई नही हैं, लेकिन ओजोन परत में हुए छेद के आकार को कम किया जा सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में क्लोरोफ्लोरो कार्बन, कार्बन डाइऑक्साइड आदि जहरीली गैसों के उत्सर्जन और मानवीय जीवनशैली में बदलाव न आता देख, ओजोन परत को ठीक करना असंभव प्रतीत हो रहा है। इसलिए पृथ्वी और अपने जीवन की रखा के लिए प्रत्येक व्यकित को खुद से ही पहल करने की आवश्यकता है।

 

TAGS

global warming essay, global warming project, global warming speech, global warming in english, what is global warming answer, harmful effects of global warming, causes of global warming in points, global warming ppt, global warming ppt in hindi, global warming wikpedia in hindi, global warming pdf in hindi, global warming essay in hindi, what is global warming, what is global warming in hindi, what is global warming in tamil. what is global warming in bengali, what is climate change, effects of what is climate change, what is climate change pdf in hindi, what is climate change essay in hindi, what is climate change essay, causes of what is climate change, causes of what is climate change in hindi, what is climate change why, why world facing climate change, effect of climate change on himalayas,causes of flood, introduction flood, effects of flood, flood in india, essay on flood, types of flood, prevention of flood, causes and effects of flood, list of floods in india, list of floods in india 2018, list of recent floods in india 2018, effects of floodcauses of flood in bihar, causes of flood in bihar 2017, flood in bihar 2018, case study of flood in bihar 2017, flood in bihar 2019, effects of flood in bihar, flood management in bihar, 2008 bihar flood2017 bihar flood, flood management in bihar, case study of flood in bihar 2017, bihar flood 2018, causes of flood in bihar 2017, flood in bihar 2019, flood in patna 1975, flood affected district in bihar 2017, flood in bihar in hindi, reason of flood in bihar in hindi, flood in nepal, reason of flood in nepal, nepal flood reason, flood in assam, reason of floodin assam, flood in chennai, reason of flood in chennai, flood in india 2019,recent flood in india, recent flood in india 2018,recent flood in india 2019, causes of flood in india, distribution of flood in india, floods in india essay, list of floods in india 2018effects of floods, list of floods in india, floods in india essay, what are the major causes of floods, floods in india 2019, common causes of floods, recent floods in india 2018, list of recent floods in india 2018, bihar mein baadh kyun aati hai, bihar mein baadh aane ka kaaran, bharat mein baadh aane ka kaaran, bharaat mein baadh se nuksaan, bihar mein baadh se kaise bacha jaye, politics on flood in bihar, flood in bihar and politics, importance of ozone layer, ozone layer in english, what is ozone layer depletion, ozone layer hole, ozone layer in which layer, ozone layer facts, ozone layer formation, importance of ozone layer essay, ozone layer depletion, ozone layer is found in, ozone layer in hindi, ozone layer ppt, ozone layer hole, ozone layer of australia, ozone layer is made up of, ozone layer thickness, ozone layer definition, effects of ozone layer depletion, ozone layer depletion in english, what is ozone layer depletion and its effects?, ozone layer depletion ppt, causes of ozone layer depletion, ozone layer depletion in hindi, ozone layer depletion pdf, ozone depletion in english, ozone layer depletion ppt, ozone layer depletion is a major phenomenon in, ozone layer depletion causes, ozone layer depletion pdf, ozone layer depletion slideshare, ozone layer depletion facts, zone layer depletion essay, ozone layer depletion definition, ozone layer depletion effects, ozone layer depletion images.

 

Posted by
Attachment
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading