WATERWIKI
अबितिबी

अबितिबी ओंटेरिओ (कैनाडा) में एक झील तथा नदी है। अबितिबी झील (490 उ.अ., 800 प.दे.) 60 मील लंबी (क्षेत्रफल 356 वर्ग मील) तथा छिछली है और इसमें अनेक द्वीप हैं। इसके किनारे वृक्षों से सुशोभित हैं। इसके आसपास लकड़ी काटी जाती है तथा रोएँदार पशुओं का शिकार किया जाता है। ग्रैंड ट्रंक पैसिफिक (अब, कैनेडियन नैशलन) रेलवे इस प्रदेश से होकर गुजरती है। इस झील में से अबितिबी नदी निकलकर 200 मील बहने के पश्चात्‌ मूसे नदी में मिल जाती है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -