WATERWIKI
अबट्टाबाद

अबट्टाबाद उत्तरी पश्चिमी सीमांत प्रदेश (पश्चिमी पाकिस्तान) के हजारो जिले की एक तहसील (33 49 फ़ से 34 22 उ.अ., 72 55 फ़ से 73 31 पू.दे.)। यह पूर्व में झेलम नदी द्वारा घिरी हुई है। इसका क्षेत्रफल 715 वर्ग मील है। यह एक वनयुक्त पर्वतीय देश है। वर्षा बहुत कम होने के कारण केवल ज्वार और बाजरा यहाँ के मुख्य उत्पादन और खाद्यान्न हैं। इसका मुख्य नगर अबट्टाबाद (स्थिति : 34 9 उ.अ., 73 13 पू.दे.) समुद्रतल से 4,120 फुट की ऊँचाई पर है। इसका नाम इसके स्थापक सर जेम्स अबट्ट (ऐबट) के नाम पर पड़ा यहाँ एक प्रमुख सैनिक छावनी तथा क्षयचिकित्सालय है। यह अशोक के शिलालेखों के लिए प्रसिद्ध है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -