WATERWIKI
ऐंडीज़ पर्वत

ऐंडीज़ पर्वत उस विशाल पर्वर्तीय प्रणाली का नाम है जो दक्षिणी अमरीका के पश्चिमी भाग की पूरी लंबाई में फैली हुई है। ऐंडीज़ शब्द की उत्पत्ति अज्ञात है।

भूतत्व- ऐंडीज़ की भंजन क्रिया का आरंभ उत्तर खटीयुत युग में हुआ और यह क्रम तृतीयक कल्प तक जारी रहा। इसके विपरीत आल्प्स की भंजन क्रिया कहीं अधिक पेचीदा है। संपूर्ण ऐंडीज़ क्षेत्र में अनेक विस्तृत तुरीय हिमयुगों के प्रमाण मिलते हैं। पूर्वकाल में दक्षिणी अमरीका के संपूर्ण पश्चिमी समुद्रतटी प्रदेश में महान्‌ परिवर्तन हुए हैं। वर्तमान समय में भी इस प्रदेश के विभिन्न भागों में बहुधा भूकंप आया करते हैं, जिनसे सिद्ध होता है कि इन परिवर्तनों का क्रम जारी है। इसके सिवाय ऐंडीज़ उच्च प्रदेश के समीपस्थ समुद्र की अथाह गहराई भी इसकी अस्थिरता का सूचक है। ऐंडीज़ के ज्वालामुखी तीन महत्वपूर्ण समूहों में विभक्त हैं : (1) दक्षिणी कोलंबिया और उत्तरी इक्वेडोर, (2) दक्षिणी पीरू और उत्तरी चिली और (3) मध्य चिली, नेऊकेन तथा पैटागोनिया। इनमें गाढ़ा अम्लिक लावा पाया जाता है।

खान खोदने का उद्योग ऐंडीज़ के सभी अंतर्गत देशों में महत्वपूर्ण है। चिली और बोलिविया में यह अन्य समस्त उद्योगों से अधिक महत्वपूर्ण हैं। अधिकांश खनिज पदार्थ नवीन आग्नेय शिलाओं में मिलते हैं। इनमें कोलंबिया में सोना, पीरू और चिली में चाँदी तथा तॉबा और बोलिविया में टिन, चाँदी, विसमय तथा ताँबा अधिक महत्वपूर्ण हैं। चिली, पीरू और कोलंबिया में घटिया जाति के कोयले का विस्तृत भंडार है। वेनिज्व़ीला कोलंबिया और पीरू में खनिज तेल के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। मानवीय व्यवसायों की दृष्टि से ऐंडीज़ के तीन विभाग हैं –दक्षिण का बस्ती रहित क्षेत्र, जिसका विस्तार उत्तर में प्यूना डी अटाकामा तक है, मध्यवर्ती शुष्क क्षेत्र, जिसका विस्तार प्यूना डी अटाकामा से उत्तरी पीरू तक है तथा जहाँ खान खोदना मुख्य उद्यम है, और उत्तर का नम क्षेत्र जहाँ खेती मुख्य उद्यम है।

ऐंडीज़ के संपूर्ण बसे हुए प्रदेशों में यातायात का मुख्य साधन खच्चर है। यहाँ रेलमार्ग का अभाव है और केवल दो ही रेलमार्ग इस पर्वत को पार करते हैं।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -