WATERWIKI
अजाव

अजाव (एजॉव) दक्षिणी यूरोपीय रूस में अजाव जनपद का एक नगर है जो रास्टोव के दक्षिण-पश्चिम डैन्यूब नदी के मुहाने से सात मील पहले स्थित है। पहले यह एक छोटा बंदरगाह था, किंतु नहीं में बालू के अधिक अवसाद से यह बंदरगाद नहीं रह सका। अब यह मछली पकड़ने का एक प्रसिद्ध स्थान है। शहर की स्थापना ई. पू. तीसरी शताब्दी में हुई मानी जाती है। तुर्कों ने कुछ काल के लिए यहाँ अपना अधिकार जमा लिया था, इस नगर में सड़कों तथा रेलों का जंकशन है।

अजावसागर यह कृष्ण सागर (ब्लैक सी) का एक बाहर की ओर निकला हुआ भाग है जो क्रीमिया, पूर्वी यूक्रेन तट तथा उत्तरी काकेशस पहाड़ से घिरा हुआ है। यह सागर पूर्व से पश्चिम २२६ मील लंबा तथा उत्तर से दक्षिण ११० मील चौड़ा है; इसका क्षेत्रफल १४,५२० वर्ग मील है। सागर छिछला तथा चौरस तलहटी का है। यहाँ प्रति वर्ग मील की गणना से मछलियां संसार में सबसे अधिक पाई जाती हैं। यह रूस का दूसरा सबसे प्रसिद्ध मछली पकड़ने का केंद्र है। इस सागर की प्रधान व्यापारिक वस्तुएँ कोयला, लोहा, नमक, इमारती सामान तथा मछलियाँ हैं। जनवरी-फरवरी के महीने में न्यून ताप होने के कारण सागर जम जाता है। कभी-कभी तूफान भी आ जाते हैं। इस सागर में कुछ मछलियाँ कैस्पियन सागर की जाति की हैं, अत यह अनुमान लगाया जाता है कि पूर्व-ऐतिहासिक काल में यह कैस्पियन सागर से जुटा हुआ था। (ह. ह. सिं.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: