WATERWIKI
अल्डबरा

अल्डबरा द्वीप हिंद महासागर में ९३० दक्षिण अ. ४६०पू.दे. पर मैडागास्कर से २६५ मील उत्तर-पश्चिम तथा माही (सेशल्स द्वीपसमूह) से ६९० मील दक्षिण-पश्चिम पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल ६० वर्ग मील है। यहाँ उपजाऊ मिट्टी बहुत कम है, अधिकतर बालू ही है। वनस्पतियों में घनी झाड़ियां, बबूल के वृक्ष, मंजिष्ठाकुल (रुवियेसिई) और मधूककुल (सैपोटेसिई) मुख्य हैं। यहाँ के बृहत्काय स्थलीय कछुए जो लुप्त हो चले थे, अब सावधानी से पाले जाते हैं। इसके अतिरिक्त पेडुकी, घोंघे और केकड़े भी अधिक संख्या में मिलते हैं। यहाँ बकरियां पाली जाती हैं तथा नारियल पैदा किया जाता हे। मछली मारना यहाँ का प्रमुख उद्योग है। (न.ला.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: