WATERWIKI
अलेक्जैंडर द्वीपसमूह

अलेक्जैंडर द्वीपसमूह संयुक्त राज्य अमरीका के अधीन अलास्का राज्य के दक्षिणी पश्चिमी समुद्रतट के सन्निकट अ. ५४ ४०उ. से ५८ ३०उ. में स्थित है। विद्वानों का कहना है कि ये द्वीप निमज्जित पहाड़ियों की अवशिष्ट चोटियाँ हैं जो समुद्रतल से ३,००० फुट से लेकर ५,००० फुट की ऊँचाई तक उठ गई हैं। इनका ऊपरी भाग घने जंगलों से आवृत है और सीधे खड़े किनारों पर हिमनद की क्रियाओं के स्पष्ट चिह्न दिखाई देते हैं।

अलेक्जैंडर द्वीपपुंज के अंतर्गत लगभग १,१०० छोटे बड़े द्वीप हैं जो आपस में एक जाल सा बनाते हैं और उपकूल के निकट १३,००० वर्गमील के क्षेत्र में फैला हुआ है। इनका वृत्ताकार घेरा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक फैला हुआ है। इनमें क्रमश: शिकागोफ, बारानोकू, ऐडमिरैल्टी, कुपरिनोफ, कुईनं, प्रिंस ऑव वेल्स, इटोलिन तथा रेविलाजिगेडो प्रधान हैं। प्रिंस ऑव वेल्स इनमें से सबसे बड़ा द्वीप है जो १४० मील लंबा तथा ४० मील चौड़ा है। बारनोफ़ के पश्चिमी तट पर इसकी पुरानी राजधानी सिटका स्थित है। द्वीपों द्वारा बनी हुई खाड़ी प्रशांत महासागर के तूफानों से मुक्त है; इस कारण यह खाड़ी उपयोगी जलपोत पथ है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: