WATERWIKI
आलिवाल

आलिवाल पूर्वी पंजाब के लुधियाना जिले में सतलज नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक ग्राम है। प्रथम सिक्खयुद्ध (1935-46) में अंग्रेजों एवं सिक्खों के मध्य यहां भीषण युद्ध हुआ था। यहां खालसा नायक रणजोधसिंह मजीठिया ने 21 जनवरी, 1846 को हेनरी स्मिथ नामक सेनापति को हराया और फिर सतलज पार क्षेत्र में अपनी स्थिति दृढ़ करने लगा। अत: 28 जनवरी को हेनरी स्मिथ ने फिर आक्रमण किया और अंग्रेजी मुंदरी तथा आलिवाल में घमासान युद्ध हुआ। यद्यपि इस बार सिक्खों ने अंग्रेजी फौज के छक्के छुड़ा दिए, तो भी अंत में वे हार गए। इस युद्ध में अंग्रेजों का क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ गया। यह युद्ध सिक्खों का प्रथम स्वातंत्रय युद्ध था।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -