WATERWIKI
अमलनेर

अमलनेर महाराष्ट्र के पूर्वी खानदेश जिले में ताप्ती की सहायक बोरी नदी के बाएँ तट पर स्थित इसी नाम के तालुके का प्रमुख नगर है (स्थिति: २१२ उ.अ., ७५ ४ पू.दे.)। यह ताप्ती घाटी-रेलवे एवं जलगाँव-अमलनेर-रेलवे लाइनों का जंकशन होने के कारण शीघ्रता से उन्नति कर गया है। यह गल्ले का प्रमुख बाजार तथा जिले की कपास की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ बिनौले निकालने के दो कारखाने, एक सूती कपड़े की मिल तथा दो प्रमुख छापेखाने हैं। यहाँ एक स्नाकोत्तर महाविद्यालय भी है। इस नगर में ४० से अधिक लोग उद्योग धंधों में लगे हैं। नगर का प्रशासन नगरपालिका द्वारा होता है। (का.ना.सिं.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: