WATERWIKI
अंजार

अंजार एक छोटा नगर है जो कच्छ में महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत अपने ही नाम के ताल्लुके का प्रधान कार्यालय है (स्थिति २३ १० उ. अ. और ७० ४ पू.दे.)। यह कच्छ की खाड़ी से १० मील दूर है। निकटवर्ती क्षेत्र मरुस्थल और सूखा है। पानी की समस्या कुओं से पूरी होती है। पास के क्षेत्र में बाजरा, गेहूँ, जौ और कपास पैदा होते हैं। बाँधों और कुओं से सिंचाई का अच्छा प्रबंध है।

१६ जून, १९१९ को यह नगर भयंकर भूचाल से बुरी तरह ध्वस्त हो गया था। धन जन की भी पर्याप्त हानि हुई थी। यह नगर भारत के भूकंप के  बी ज़ोन में पड़ता है। यहाँ हल्के भूचाल कई बार आ चुके हैं।

अंजार पहले रेल द्वारा टूना, भुज तथा कांडला से मिला था। अक्टूबर, १९५२ में राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कांडला दीसा मीटर गेज रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इस प्रकार अब इस नगर का सीधा संबंध उत्तरी गुजरात तथा दक्षिणी पश्चिमी राजपूताना से हो गया है। यह निकटवर्ती क्षेत्र का भौगोलिक केंद्र भी है। (ल. कि. सिं. चौ.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: