WATERWIKI
आर्केजिल

आर्केजिल उत्तर रूस का एक नगर है जो ड्वीना नदी के डेल्टा के सिरे पर स्थित है। यह श्वेत सागर का प्रमुख नगर तथा बदंरगाह है। रूसी भाषा में इस नगर का नाम अरखानगेलिस्क है। यहाँ का सबसे छोटा दिन तीन घंटा 12 मिनट का तथा सबसे लंबा 21 घंटा 48 मिनट का होता है। श्वेत सागर के कुल व्यापार का 82 प्रतिशत आर्केजिल के द्वारा होता है। यह दक्षिण से रेल, नहर तथा द्वारा संबद्ध है। यहाँ का मुख्य निर्यात लकड़ी, कोलतार, सन, तीसी तथा चमड़ा है, परंतु कुल निर्यात का 80 प्रतिशत लकड़ी होती है। लकड़ी चीरना यहाँ का मुख्य उद्योग है। इसकी आबादी 1970 ई. में 3,43,000 थी।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -