WATERWIKI
Ashthabhumi lake in Hindi

केरल के दक्षिण में कोल्लम पत्तन का उत्तरी परिवेस क्वीलोन बंदरगाह आश्तामुड़ी (अष्ठभूमि झील) के चारों किनारों पर बसा हुआ है। स्थलाकृति का यह आश्चर्यजनक दृश्य नक्शे में सात उंगलियों जैसा है। ताड़ के वृक्ष से घिरा उथले पानी का विस्तार केरल के भीतरी क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे सामान्यतः पश्चजल के नाम से जाना जाता है। झील के पास मनोहर उद्यानों के महकते वातावरण में सरकारी डाक बंगले का निर्माण बड़ा आकर्षक लगता है। कभी वायसराय का विलास भवन रहा यह डाक बंगले नैसर्गिक सौंदर्य के कारण बहुत आकर्षक व सुंदर लगता है। झील के किनारे लम्बे-लम्बे नारियल के पेड़ों की कतारों की छटा भी बड़ी निराली है। झील तक पहुंचने के लिए सप्रिल सड़कों का मार्ग मन को सम्मोहित कर लेता है। इस लुभावनी झील में छोटी नावें तथा लांच विचरण के लिए उपलब्ध हैं।

केरल में उत्तर से दक्षिण तक नहरों का जाल बिछा हुआ है जिनका उपयोग परिवहन के प्रमुख साधन के रूप में किया जाता है। नावों में तमाम मछुआरों के समूह मछलियों को पकड़े के लिए जाल फैलाये केरल में सर्वत्र देखे जा सकते हैं।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:
1 -

2 -