WATERWIKI
आयरिन समुद्री तूफान

आयरिन समुद्री तूफानआयरिन समुद्री तूफानअटलांटिक उष्णकटिबंधीय हवाओं की वजह से अटलांटिक महासागर से उठे आयरिन समुद्री तूफान ने अमेरिका में भारी तबाही मचाई है। अमेरिका से पहले कैरेबियाई देशों में भी यह तूफान अपना कहर बरपा चुका है। हालांकि न्यूयॉर्क में इससे होने वाली तबाही, आशंका की तुलना में कम रही। 192 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला आयरिन साल 2011 का पहला बड़ा समुद्री तूफान है, जिसका उद्गम स्थल लेसर एंटीलिज में है, जो एंटीलिज द्वीप समूह का एक हिस्सा है। इसकी वजह से अमेरिका के कई राज्यों में आपातकाल की भी घोषणा करनी पड़ी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक इस तूफान की वजह से कैरेबियाई देशों में 3.1 अरब डॉलर और अमेरिका में सात अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

अटलांटिक महासागर के अलावा इससे पहले आयरिन तूफान पश्चिमी प्रशांत महासागर, दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर में भी उठ चुका है। इससे पहले अटलांटिक महासागर में आयरिन तूफान 2005, 1999, 1981, 1971 और 1959 में आ चुका है। दक्षिण पश्चिम महासागर में यह तूफान 1969 और 1971 में आया था। आयरिन 1947 में पश्चिमी प्रशांत महासागर में और 1963 में दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में दस्तक दे चुका है। इससे पहले कैटरीना और लैला तूफान भी बहुत चर्चा में रहे हैं। असल में, कैटरीना नाम अटलांटिक महासागर के तीन, पूर्वी प्रशांत महासागर के तीन और दक्षिण प्रशांत के एक समुद्री तूफान के लिए प्रयोग किया गया था। वहीं लैला तूफान की वजह से पिछले साल भारत और श्रीलंका के कई इलाके प्रभावित हुए थे।

आयरिन तूफान के चलते पर्टो रीको, डोमिनिका रिपब्लिक, हैती, क्यूबा, तुर्की, कोइकोस, बहमास, फ्लोरिडा, दक्षिण कैरोलीना, उत्तरी कैरोलीना, वर्जीनिया, मैरीलैंड, डेलावेयर, पेंसिलवेनिया, न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट, रोड आइलैंड और पूर्वी कनाडा प्रभावित हुए हैं।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
http://www.amarujala.com