बंजर जमीन मूल चुनौती

17 Jun 2018
0 mins read
बंजर भूमि
बंजर भूमि

मध्य प्रदेश में पिछले साल प्रदर्शन के दौरान फायरिंग से 6 किसानों की मौत और महाराष्ट्र में कर्जमाफी के लिये आन्दोलन दो बड़ी घटनाएँ थीं। ये घटनाएँ भारत की कृषि को प्रभावित कर रहे गम्भीर संकट के बड़े लक्षण हैं। भारत में भूमि का बंजर होना या मरुस्थलीकरण कृषि की मूलभूत चुनौती है।

सरकारी अनुमान के मुताबिक, 30 प्रतिशत भारत बंजर हो गया है या बंजर होने के कगार पर है। भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्र 328.72 मिलियन हेक्टेयर (एमएचए) है, इसमें से 96.4 एमएचए बंजर होने के करीब है। आठ राज्यों- राजस्थान, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में करीब 40 से 70 प्रतिशत भूमि बंजर होने की स्थिति में है। इसके अलावा 29 में से 26 राज्यों में पिछले दस वर्षों में जमीन के बंजर होने की दर में बढ़ोत्तरी हुई है।

जमीन को बंजर उस स्थिति में कहा जाता है जब क्षरण से भूमि क्षेत्र लगातार सूखता जाता है और अपने जलस्रोत खो देता है। साथ ही साथ अपनी वनस्पति और वन्यजीव भी गँवा देता है। कम बारिश और भूमिगत जल के नीचे जाने से मुख्यतः जमीन बंजर होती है। 10.98 प्रतिशत भूमि के बंजर होने के पीछे यह कारण जिम्मेदार है। जल क्षरण ठंडे और गर्म रेगिस्तानी इलाकों में देखा जा रहा है। अगला बड़ा कारण वायु क्षरण है।

डबलिंग फार्मर्स इनकम समिति की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कृषि भूमि का बड़ा भाग नई टाउनशिप और औद्योगिक इकाइयों को दिया जा रहा है। रिपोर्ट में चिंता जाहिर की गई है कि उजाड़ और गैर कृषि योग्य भूमि को खेती के दायरे में लाया जा रहा है। इससे कृषि की उत्पादकता और आय सुरक्षा पर असर पड़ा है।

1970-71 से गैर कृषि योग्य भूमि में 10 एमएचए तक का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिये हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिये हुआ है क्योंकि उत्पादक कृषि भूमि का उपयोग अन्य कार्यों के लिये हुआ है। इस अवधि (1971-2011-12) के दौरान बंजर और बिना जोत की भूमि 28.16 एमएचए से गिरकर 17.23 एमएचए हो गई है। यह एक एमएचए से अधिक है।

भारत की करीब 30 प्रतिशत जमीन बंजर है

भारत 2030 तक यूएन लैंड डिग्रेडेशन न्यूट्रैलिटी लक्ष्य के लिये प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद हालात बहुत बुरे हैं। 2003-05 से 2011-13 के बीच भारत में बंजर भूमि 1.87 मिलियन हेक्टेयर बढ़ चुकी है। भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 328.72 मिलियन हेक्टेयर है। इसमें से 96.4 मिलियन हेक्टेयर भूमि बंजर हो गई है। नौ राज्यों में 40 से 70 प्रतिशत भूमि बंजर होने की कगार पर है।

मरुस्थलीकरण क्या है?

बंजर या मरुस्थलीकरण भूमि क्षरण की वह स्थिति है जब अपेक्षाकृत शुष्क भूमि क्षेत्र और सूखता जाता है, अपने जलस्रोत खो देता है। साथ-ही-साथ वनस्पति और वन्यजीव से भी हाथ धो बैठता है।

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading