WATERWIKI
Barkal lake in Hindi

फरीदाबाद, हरियाणा की झीलें भी बड़ी आकर्षक और दर्शनीय हैं। इनमें दिल्ली से मात्र 32 कि.मी. दूर स्थित बड़कल झील हरियाणा की एक लुभावनी और विशाल झील है। यह मनोरंजन और पिकनिक के लिए उपयुक्त स्थान है। इस झील के चारों ओर भूरी पहाड़ियां हैं। सुंदर बाग-बगीचों से घिरी इस सुंदर झील में कतला, रेहू, सिंगरा आदि मछलियां पाई जाती है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

बड़खल झील


फरीदाबाद में स्थित बड़खल झील बहुत ही खूबसूरत है। यह मानव निर्मित झील है। इसके पास अरावली पर्वत श्रृंखला है। झील में पर्यटक जलक्रीडा़ओं (वाटर स्पोर्टस) का आनंद ले सकते हैं। यहां से थोड़ी दूरी पर बड़खल गांव है। इस गांव का नाम पर्शियन भाषा से लिया गया है। बड़खल का हिन्दी में अर्थ होता है बिना किसी रूकावट। झील में पानी की आपूर्ति बारिश के पानी और एक छोटी-सी जलधारा से होती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए झील के पास रेस्ट हाऊस भी बने हुए हैं। इन विश्राम गृहों (रेस्ट हाऊसों) में बिना किसी परेशानी के आराम से ठहरा जा सकता है।

आजकल झील की सफाई की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण झील के आस पास गंदगी के ढेर लगे देखे जा हैं, इसके अलावा कानून व्यवस्था की स्थिति भी बहुत खराब है आयदिन यहां छीना झपटी और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनायें होती रहती हैं। रात के समय तो लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर ही यहां आना चाहिए।

संदर्भ: