WATERWIKI
चंगनाच्चेरि

चंगनाच्चेरि यह केरल राज्य के कोट्टयम जिले का तालुक है, जो जिले के पश्चिमी भाग में कोल्लम से 40 मील उत्तर में समुद्रतल से लगभग 345 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह भाग केरल के पश्चिमी मैदान की पट्टी में पड़ता है, जो समुद्री तरंगों द्वारा जमाई हुई रेत के पुश्तों और नदियों द्वारा लाई हुई मिट्टी से बनी है। यहाँ लाल दोमट मिट्टी मिलती है। यहाँ की जनसंख्या 42, 376, (1961) है।

अधिक वर्षा और समतल मैदान होने के कारण धान की खेती बहुत होती है। सुपाड़ी, नारियल, कालीमिर्च आदि भी बहुत उपजाई जाती हैं। धान कूटने, रस्सी और चटाई बनाने तथा मिट्टी के बरतन बनाने का काम यहां होता है। अलेप्पि बंदरगाह के समीप होने से इसका व्यापारिक महत्व भी है। (हेम प्रिया देवी)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -