WATERWIKI
छतरपुर

छतरपुर 1. भूतपूर्व मध्यप्रदेश का एक देशी राज्य था जो अब एक जिला हैं। राज्य का क्षेत्रफल 1,118 वर्ग मील था। किंतु जिले का क्षेत्रफल 3,381 वर्ग मील हैं। राज्य में मुख्यत: मैदानी भाग था। जिले की समुद्रतट से औसत ऊँचाई 600 फुट है। केन यहाँ की प्रमुख नदी है। उर्मल और कुतुरी उसकी सहायता नदियाँ हैं। यहाँ पुरातत्व की दृष्टि से महत्व के स्थानों में खुजराहो, 18वीं सदी की इमारतें, छतरपुर से 10 मील पश्चिम स्थित राजगढ़ के पास एक किले के अवशेष एवं चंदेलों द्वारा निर्मित अनेक तालाब हैं। कोदो, तिल, जौ, बाजरा, चना, गेहूँ तथा कपास यहाँ के मुख्य कृषिपदार्थ हैं। यहाँ कई स्कूल भी हैं। जिले की जनसंख्या 5,87,373 (1961) है।

2. नगर, स्थिति : 240 550 उ. अ. तथा 790 360 पू. दे.। यह मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का प्रधान कार्यालय है। जनसंख्या 22,142 (1961) है। यह बाँदा-सागर-सड़क पर स्थित है। पहले नगर तीन ओर से दीवालों से घिरा था1 नगर के केंद्र में रामहल तथा अन्य कई अच्छे मकान हैं। यहाँ एक स्नातकोत्तर डिग्री कालेज तथा कुछ स्कूल हैं। ताँबे के बर्तन, लकड़ी के सामान तथा साबुन निर्माण यहाँ के उद्योगों में प्रमुख हैं। समुद्र की सतह से ऊँचाई 1,000 फुट है। नगर के कई तालाबों में रानी ताल प्रमुख हैं। (सैय्यद मुजफ्फर अली)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -