WATERWIKI
Chinav River in Hindi

• ऊपरी हिमालय पर टांडी में चंन्द्र और भाग नदियाँ मिलती हैं जो चिनाब नदी कहलाती है।
• यह जम्मू कश्मीर से होती हुई पंजाब में बहती है।
• इसको वैदिक साहित्य में असिक्नी कहा गया है।
• महाभारत काल में इसका नाम चंद्रभागा भी प्रचलित हो गया था-'शतद्रूं चंद्रभागा च यमुना च महानदीम्, दृषद्ववतीं विपाशां च विपापां स्थूलवालुकाम्'।
• श्रीमदभागवत्में चन्द्रभागा और असिक्नी दोनों का नाम एक ही स्थान में है - 'शतद्रूश्चंद्रभागा मरूदवृधा वितस्ता-असिक्नी विश्वेति महानद्यः'।
• यहाँ चंद्रभागा के ही दूसरे नाम असिक्नी का उल्लेख है।
• ग्रीक लेखकों ने इस नदी को अकेसिनीज लिखा है। जो असिक्नी का ही स्पष्ट रूपांतर है।
• चंद्रभागा नदी मानसरोवर (तिब्बत) के निकट चंद्रभाग पर्वत नामक पर्वत से निस्सृत होती है और सिंधु नदी में गिर जाती है।
• श्रीमदभागवत् में शायद इसी नदी की ऊपरी धारा को चंद्रभागा कहकर, पुनः शेष नदी का प्राचीन वैदिक नाम असिक्नी कहा गया है।
• यह भी संभव है कि प्रस्तुत उल्लेख में चंद्रभागा से दक्षिण भारत की भीमा का अभिप्राय हो किंतु यहाँ दिए गए अन्य नामों के कारण यह संभावना कम जान पड़ती है।
• विष्णु पुराण में भी चंद्रभागा का उल्लेख है- 'शतद्रू चंद्रभागाद्याः हिमवत् पादनिर्गताः'। यहाँ इस नदी को हिमाचल से उदभुत माना है।
• विष्णु पुराण से ज्ञात होता है कि चंद्रभागा नदी का तटवर्ती प्रदेश पूर्वगुप्तकाल में म्लेच्छों तथा यवन-शकादि द्वारा शासित था।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:
1-http://hi.bharatdiscovery.org