WATERWIKI
Devariya tal lake in Hindi

गढ़वाल हिमालय की ओर जाने वाले सैलानियों के लिए देवरिया ताल भी एक दर्शनीय स्थल है। ऊखीमठ से पाली गांव होकर तथा दूसरे मस्तुराटाला से होकर सरी गांव तक टैक्सी से, फिर चार कि.मी. की चढ़ाई पैदल चढ़कर इन दो मार्गों से देवरिया ताल पहुंचा जा सकता है। देवरिया ताल पहुंचने पर नजर आता है प्रकृति का अपूर्व सौंदर्य। प्रकृति की यह कलात्मक सृजन क्षमता हठात् मन को मोह लेती है। जो पर्यटक पाली गांव से होकर देवरिया ताल जाते हैं उन्हें मार्ग में बांज, बुरूस, काफल, खरसू और कुमकुम के पेड़ों से आच्छादित खूबसूरत जंगल को देखकर रोमांच हो उठता है। दुर्भाग्य ही कह सकते हैं कि आजकल इस नैसर्गिक सुंदरता वाले ताल में गाद भरती जा रही है जिससे ताल के अस्तित्व को खतरा पैदा हो रहा है। हिमालय के अनुपम सौंदर्य में अनेक दुर्लभ जीव-जंतुओं को मुक्त विचरण करते देख सहज आनंद की अनुभूति होती है।

कटोरे के आकार वाला देवरिया ताल 400 मीटर लम्बा तथा 700 मीटर चौड़ा है। कस्तूरी मृग, भालू तथा लकड़बग्घा आदि वन्य पशु यहां बहुतायत से मिलते हैं। देवरिया ताल के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से बस द्वारा जिला चमोली की तहसील उखीमठ पहुंचना एक सुगम पथ है। उखीमठ जो केदानाथ मंदिर समिति का मुख्यालय है, शरदऋतु में केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो जाने पर, वहां के रावल और पुजारियों का आवास बन जाता है। यहीं पर लक्ष्मण, मान्धाता और ऊषा के मंदिरों में पूजापाठ के कार्यक्रम होते हैं।

देवरिया ताल के बारे में कहा जाता है कि ताल में स्नान करके पूजापाठ करने से मनौतियां पूरी हो जाती हैं। यहां रात के विश्राम के लिए लोक-निर्माण विभाग तथा मंदिर समिति के विश्राम गृह उपलब्ध हैं। पर्यटकों को प्रातः निकलते सूर्य के प्रकाश में चांदी के समान चमकते चौखम्बा शिखर का मनोरम दृश्य देखकर सुखद अनुभूति होती है। देवरिया ताल से तुंगनाथ महादेव का पैदल रास्ता ‘पंच केदार’ (भगवान शिव का प्राचीन मंदिर) तक पहुंचने का सुगम पथ है। यहीं पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के उच्चस्तरीय पादप कार्य की शोध संस्थान का एल्पादन केंद्र भी स्थित है। चंद्रशिला से बंदरपूंछ एवं चौखम्बा आदि हिम मंडित शिखरों का नैसर्गिक दृश्य देखना, पर्यटकों के जीवन की उपलब्धि कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी।

अन्य स्रोतों से:

देवरिया ताल


मुसाफिर हूं यारों ब्लॉग से










गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: