WATERWIKI
एस्टरविल

एस्टरविल संयुक्त राज्य अमरीका के आइओवा राज्य का नगर तथा एमेट्सबर्ग प्रदेश की राजधानी है। यह डेमॉएन नदी के किनारे समुद्रतल से 1,298 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इससे मिनीसोटा की सीमा केवल पाँच मील दूर है। यह फ़ोर्ट डाज के उत्तर-पश्चिम में 70 मील की दूरी पर स्थित है तथा रेल द्वारा शिकागो, रॉक आइलैंड, प्रशांत महासागरीय तट, मिनियापोलिस और सेंट लुई से मिला हुआ है। यहाँ कई राजमार्ग भी मिलते हैं। यह पशुपालन का बड़ा केंद्र है, अत: यहाँ बहुत सी दुग्धशालाएँ, कुक्कुटादि पालन के प्रक्षेत्र तथा कसाई घर हैं। यहाँ विश्व महायुद्ध का स्मारक तथा एक सार्वजनिक पुस्ताकालय भी है। छोटा नगर होते हुए भी यहाँ एक अच्छा जलकल है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -