WATERWIKI
एटा

एटा भारत में उत्तर प्रदेश के आगरा खंड में स्थित एक नगर तथा जिला है। नगर ग्रैंड्र ट्रंक रोड पर स्थित है। जिले का क्षेत्रफल 1,713 वर्गमील है, जिसका अधिकांश भाग दोमट से बना है। इसकी ढाल पूर्व में गंगा की घाटी की ओर है। ऊँचे भाग गंगा नहर द्वारा सींचे जाते हैं। गंगा के आधुनिक पात्र तथा इसके प्राचीन पात्र के मध्य साद (सिल्ट) द्वारा आच्छादित एक उपजाऊ पट्टी है। नीची भूमि तथा गड्ढों की एक कतार अब भी गंगा के पुराने मार्ग का निर्देश करती है। इनके ऊपर पुरानी, ऊँची तथा ढालू भूमि है जो अब ऊँचा मैदानी उत्तल (टीरेस) बनाती है। एटा के समीपवर्ती क्षेत्र को युवानच्वाड; ने 7वीं शताब्दी में मंदिरों तथा मठों से पूर्ण लिखा है। जिले की जनसंख्या सन्‌ 1971 ई. में 15,17,925 थी। जिले के मुख्य व्यापारिक केंद्र कासगंज तथा सोरों हैं जहाँ रुई के बीज निकालने तथा रुई दबाने का कार्य मशीनों द्वारा किया जाता है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -