WATERWIKI
Gandak River in Hindi

 गंडक नदी, नारायणी नदी भी कहलाती है।
 यह मध्य नेपाल और उत्तरी भारत में स्थित है।
 यह काली और त्रिशूली नदियों के संगम से बनी है, जो नेपाल की उच्च हिमालय पर्वतश्रेणी से निकलती है।
 इनके संगम स्थल से भारतीय सीमा तक नदी को नारायणी के नाम से जाना जाता है।
 यह दक्षिण—पश्चिम दिशा में भारत की ओर बहती है और फिर उत्तर प्रदेश—बिहार राज्य सीमा के साथ व गंगा के मैदान में दक्षिण—पूर्व दिशा में बहती है।
 यह 765 किमी. लम्बे घुमावदार रास्ते से गुज़रकर पटना के सामने गंगा नदी में मिल जाती है।
 बूढ़ी गंडक नदी एक पुरानी जलधारा है, जो गंडक के पूर्व में इसके समानांतर बहती है।
 यह मुंगेर के पूर्वोत्तर में गंगा से जा मिलती है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:
1-http://hi.bharatdiscovery.org