गंगई निरोधक धान की जातियाँ

10 Sep 2018
0 mins read
मध्य प्रदेश के धान के आकार में भिन्नता
मध्य प्रदेश के धान के आकार में भिन्नता


गंगई निरोधक के संबंध में एकीकृत धान किस्मों (Isolating rice Varieties) ने जो प्रगति की है, उनका नवंबर 1973 में प्रकाशित अनुकूलता धान अनुसंधान नोट क्रमांक-2 में उल्लेख किया गया है।

गंगई स्थानिक मारी क्षेत्र (An endemic area for gall midge) बंगोली ग्राम में इसका कार्य सम्पन्न किया जा रहा है।

1. तुलसी प्रसाद (आर) (टी-56)
रायपुर जिले के आरंग विकासखंड में बोये गए रतना धान के खेत से एकत्रित की गई है।

पकने की अवधि : 117 दिन
शूकिका (Spikelet) : हल्के रंगीन सींकुर के साथ भूसा रंग के समान
चावल का रंग : सफेद
चावल की श्रेणी : मध्यम-बारीक, हल्का सुगंधित

यह गंगई निरोधक साबित हुई है और अपेक्षाकृत जल्दी पकने वाली है।

2. बंगोली - 1
धान अनुसंधान केन्द्र हैदराबाद से प्राप्त जी.एम.आर. 11 (आई.आर. 8 × डब्लू -1251) से चुनाव करके तैयार की गई है जो गंगई निरोधक साबित हुई है।

पकने की अवधि : 120 दिन
शूकिका : सींकुर रहित, सुनहरी लाल
चावल का रंग : सफेद
चावल की श्रेणी : मध्यम-मध्यम

3. बंगोली-2
धान अनुसंधान केन्द्र हैदराबाद से प्राप्त जी.एम.आर. 11 (आई.आर. 8 × डब्लू -1251) से चुनाव करके तैयार की गई है जो गंगई निरोधक साबित हुई है।

पकने की अवधि : 130 दिन
शूकिका : सींकुर रहित, सुनहरी पीला
चावल का रंग : सफेद
चावल की श्रेणी : मध्यम-मध्यम

4. जी.एम.आर. - 17 (आई.आर. 8 × डब्लू -1261)
गंगई निरोधक, जल्दी पकने वाली किस्म है।

5. जी.एम.आर. - 18 (आई.आर. 8 × सियाम -29)
गंगई निरोधक, मध्यम पकने वाली किस्म है।

6. जी.एम.आर. - 19 (आई.आर. 8 × सियाम-29)
गंगई निरोधक, मध्यम पकने वाली किस्म है।
अनुकूलता धान अनुसंधान के नोट क्रमांक-2 में उल्लेखित 21 देशी धान किस्में भी गंगई निरोधक पाई गई है।

हमारी धान सम्पदा

(इस पुस्तक के अन्य अध्यायों को पढ़ने के लिये कृपया आलेख के लिंक पर क्लिक करें।)

1

हमारी धान सम्पदा

2

गंगई निरोधक धान की प्रजातियाँ

3

मध्य प्रदेश की जल्दी पकने वाली स्थानीय किस्में उनकी पहचान

4

मध्य प्रदेश में बोई जाने वाली देशी विपुल उत्पादक धान की किस्में उनकी पहचान के लक्षण

5

बहुत जल्दी पकने वाली विपुल धान की उत्पादक किस्में


TAGS

isolating rice varieties in hindi, an enedemic area for gall midge in hindi, tulsi prasad (R) (T-56) in hindi, bangoli-1 in hindi, bangoli-2 in hindi, GMR-17 in hindi, GMR-18 in hindi, GMR-19 in hindi

 

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading