WATERWIKI
घाघरा

घाघरा (सरयू) गंगा की प्रमुख सहायक नदी है जो नेपाल तथा उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। इसका उद्गम तिब्बत में (300 40` उ. अ. तथा 880 48` पू. दे.) है। यह करनाली के नाम से हिमालय की ऊँची श्रेणियों को काटती हुई खीरी तथा बहराइच जिलों के बीच मैदान में उतरती है। घाघरा के बाएँ तट पर बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर तथा दाहिने किनारे पर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी एवं फैजाबाद जिले पड़ते हैं।

शारदा नदी तीन प्रमुख शाखाओं सुहेली, दहावर और चौका के रूप में इसमें मिलती है। अन्य सहायक नदियाँ राप्ती तथा छोटी गंडक हैं। छपरा (250 44 उ. अ. तथा 840 42 पू. दे.) में घाघरा और गंगा का संगम है।

घाघरा जलयातायात के लिये महत्वपूर्ण है। इसमें अयोध्या और पटना के बीच स्टीमर चलते हैं। नैपाल से बड़ी मात्रा में लकड़ी, अनाज और मसाले भी इस नदी के द्वारा भेजे जाते हैं। इसके तट पर प्रमुख व्यापारिक केंद्र टॉडा, बरहज तथा रिबिलगंज हैं। बहरामघाट पर एलगिन बिज (3,695 फुट लंबाई) तथा अयोध्या के निकट नावों का पुल (3, 912 फुट लंबाई) है। घाघरा नहर से सिंचाई के लिये 196 कुसेक जल प्राप्त होता है जिससे 24,474 एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। (प्रमिला वर्मा)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -