WATERWIKI
हानोइ (Hanoi)

हानोइ (Hanoi) स्थिति : 210 00 उ. अ. तथा 1050 450 पू. दे.। यह नगर उत्तरी वियतनाम की राजधानी है, जो हाइफॉङ बंदरगाह से 128 किमी उत्तर में लाल नदी मे दाहिने किनारे पर स्थित है। यह रेलमार्ग द्वारा हाइफॉङ तथा दक्षिण पश्चिमी चीन में कुंमिंग से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। नगर की जलवायु उष्णकटिबंधी है। यहाँ फरवरी वर्ष का सबसे ठंढा तथा जून वर्ष का सबसे गर्म महीना है। लाल नदी नगर के उत्तरी एवं पूर्वी भाग में बहती है तथा नगर के अन्य भागों में अनेक झीलें हैं। नगर 1.6 किमी लंबी तथा 800 मी चौड़ी झील से दो भागों में बँटा हुआ है। इस झील में दो द्वीप हैं, जिनमें से एक पर पगोडा तथा दूसरे पर महल बना है। यहाँ चौड़ी एवं स्वच्छ सड़कें तथा सुंदर इमारतें हैं जिनमें महल, प्रशासकीय भवन, विद्यालय, संग्रहालय तथा पेरिस के ढंग की दुकान एवं कैफे हैं। यहाँ का फूल बाजार प्रसिद्ध है। नग का दूसरा भाग बड़ा घना बसा है और यहाँ अनेक संकीर्ण बाजार एवं सड़कें हैं, जहाँ पीतल एवं ताँबे के बरतन, कपड़े तथा जवाहरात बिकते हैं। हानोइ में सूत कातने, सूती वस्त्र बुनने, शराब चुआने, साबुन बनाने, कागज बनाने तथा सीमेंट निर्माण के कारखाने हैं। यहाँ की जनसंख्या 4,00,000 (1960) है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -