WATERWIKI
इबेरिया

इबेरिया उस प्रायद्वीप का प्राचीन नाम है जिसपर अब स्पेन तथा पुर्तगाल का अधिकार है। 'इबेरिया' शब्द का प्रयोग अब भी कभी कभी साहित्य में मिल जाता है और भूगोलवेत्ता भी प्राय: इबेरिया प्रायद्वीप का उल्लेख करते हैं।

इबेरिया निवासी यूरोप के अति प्राचीन निवासी माने जाते हैं। इनके शरीर की लंबाई कम परंतु सिर अपेक्षाकृत लंबे होते हैं। उत्तरी स्पेन में रहनेवाले बास्क लोगों को इबेरिया निवासियों का वंशज माना जाता है। बास्क भाषा में अब भी कुछ इबेरिया भाषा के शब्द हैं। मान्यता है, इटली, स्पेन तथा पुर्तगाल में रहनेवाली कई जातियों के पूर्वज इबेरिया निवासी ही थे। स्काटलैंड तथा आयरलैंड जैसे उत्तरी क्षेत्रों में इबोरियावालों के वंशज आज भी मौजूद हैं। (कै.चं.श.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: