WATERWIKI
इल्कल

इल्कल नवीन कर्नाटक राज्य में बीजापुर जिले (पहले बबंई राज्य) के हुनगुंद तालुका में हुनगुंद से 8 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित एक छोटा नगर है। (15 57' उ. अ. एवं 76 7' पू. दे.)। यह नगर जिले के बड़े व्यापारिक नगरों में से एक है और यहाँ बुनाई एवं रंगाई का उद्योग प्रमुख है। यहां से निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में रेश्मी तथा सूती कपड़े और कृषि की उपजें मुख्य हैं। दक्षिणी स्त्रियों के पहनावे के उद्योग के लिए भी यह प्रसिद्ध है। यहाँ आधुनिक ढंग से निर्मित बासंकारी, बसवन्ना एवं व्यांकोबा के तीन मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हैं। यहाँ पौष पूर्णिमा को प्रति वर्ष बड़ा मेला लगता है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -