WATERWIKI
ईस्फहान

ईस्फहान ईरान का एक प्रसिद्ध नगर तथा उसकी पूर्वकालीन राजधानी है। इसका प्राचीन नाम इस्पहान था। यह जायें देहरूद के किनारे समुद्रतट से 5,370 फुट की उँचाई पर स्थित है। यह मोटर की सड़कों द्वारा तेहरान, कर्मान तथा शीराज़ से मिला हुआ है। कदाचित्‌ स्वस्थ जलवायु, उर्वरा मिट्टी तथा जल की प्रचुरता के कारण प्राचीन काल से ही यह महत्वपूर्ण स्थान है। यह नगर 20 वर्गमील के क्षेत्र में फैला है, परंतु इसके अधिकांश भाग जीर्ण अवस्था में हैं। इसका बाजार विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह तीन मील लंबे नगर के हृदयस्थल में एक रेखा में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। 'चहल सितून' (चालीस स्तंभ) तथा 'हश्त बिहिश्त' (आठ स्वर्ग) यहाँ के ऐतिहासिक स्मारक हैं; इनमें ईरानी संस्कृति तथा वास्तुकला का परिचय मिलता है। इसकी जनसंख्या 5,75,001 (1966) है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -