WATERWIKI
जैविक खेती

राजीव कुमार


गो.ब.पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर,


वर्तमान में जैविक खेती भारत सहित 120 से अधिक देश में लगभग 22811267 है0 भूमि में 398804 विभिन्न फार्मों पर हो रही है। क्षेत्रफल की दृष्टि से जैविक खेती के 5 अग्रणी देशों में आस्ट्रेलिया (10500000 है0), अर्जेन्टाइना (3192000 है0), ईटली (1230000 है0), अमेरिका (950000 है0) व यूनाईटेड किंगडम (679631 है0) है। भारत में जैविक खेती केवल 41000 है0 क्षेत्र के लगभग 5661 फार्मों में होती है। विश्व में जैविक उत्पादों विशेषत: बच्चों के भोज्य (बेबी फूड), चाय, कॉफी, कोको, फल-फूल व साग-सब्जियाँ आदि का व्यापार में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जैविक खेती के व्यापार में 30 प्रतिशत तक वार्षिक वृद्धि देखी गई है व वर्ष 2001 में इसका व्यापार 25 बिलियन डालर के लगभग आंका गया है।

जैविक खेती के लाभ


• इससे यथाचित मात्रा में मानव व पशुपालन के उपयोग के लिए उत्तम किस्म के खाद्यान्न, खाद्य पदार्थ, रेशे आदि का उत्पादन मिलता है।
• यह विधि पूर्णत: मिट्टी, पेड़- पौधें, जीव-जन्तुआ व उनकी प्राकृतिक व जैविक अभिक्रियाओं पर आधारित है।
• यह अल्पकालिक आर्थिक लाभ की अपेक्षा दीर्घकालीन परिस्थितिकि के अनुरुप है।
• इसमें भूमि की उर्वरता को अक्षणु बनाये रखने को महत्व दिया जाता है। इस विधि से खेती करने पर भूमि की भौतिक संरचना में सुधार, उसकी जल ग्रहण क्षमता व वायु संचारण में वृद्धि होने से पौधों की जड़ों की समुचित वृद्धि होती है और खेतों से टिकाऊ उत्पादन प्राप्त होता है।
• इसमें खेतों व स्थानीय स्तर से प्राप्त जैव-अपक्षयित, फसलों के अवशेष एवं पशु-पक्षियों से नैसर्गिक रुप से प्राप्त जीवांश पदार्थों का उपयोग किया जाता है।
• इसमें पौध पोषण में सहायक सूक्ष्मजीवों को बढ़ावा देते हुए उनकी सहायता से भूमि में भंडारित किन्तु अपेक्षाकृत अप्राप्य पोषक तत्वों को फसल के लिए उपलब्ध कराया जाता है।
• इसमें खरपतवारों व कीट-व्याधि आदि से फसल सुरक्षा हेतु मुख्यत: फसल चक्र, प्रतिरोधी किस्में, प्राकृतिक परिवेश में विद्यमान खेती के मित्र कीट व अन्य जीवों के अतिरिक्त उपयुक्त भौतिक एवं तांत्रिक जैसी कम खर्चीली व सुलभ विधियों का उपयोग होता है।
• इससे प्राप्त उत्पादों की विश्व में न केवल समाजिक स्वीकृति है वरन् अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी अच्छी मांग होने के कारण जैविक खेती एक लाभदायक व्यवसाय भी है।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
http://agropedia.iitk.ac.in