WATERWIKI
Karakoram Ridge in Hindi

 ग्रेनाइट-पट्टिताश्म का विशाल पर्वत पिंड, कराकोरम श्रृंखला, भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तानी भूमि तक फैली हुई है।
 इसमें संसार की सर्वोच्च चोटियों में से कुछ हैं, जिसमें से एक के-दो है, जिसकी ऊँचाई 8,611 मीटर है।
 कम से कम 30 अन्य चोटियाँ 7,315 मीटर से अधिक ऊँची हैं।
 यह पर्वतमाला, जो बड़े भारी ग्लेशियरों से पटी पड़ी है, शुष्क और वीरान पठारों से ऊपर उभरी हुई हैं।
 विषम तापमान और विखंडित चट्टानों के मलबे इसकी विशेषताएँ हैं।
 कराकोरम को 'दुनिया की छत' कहा जाना बिल्कुल उचित प्रतीत होता है।

लद्दाख पर्वत श्रृंखला


 लद्दाख पर्वत श्रृंखला कराकोरम श्रृंखला का एक हिस्सा है।
 यह उत्तरी पाकिस्तान में श्योक नदी के उद्गम स्थल से शुरू होकर उत्तरी भारत से गुज़रता हुआ 370 किमी दक्षिण-पूर्व में तिब्बत (चीन) सीमा तक फैला हुआ है।
 लगभग 6,100 मीटर की शीर्ष रेखा वाली यह श्रृंखला सिंधु नदी के पूर्वोत्तर तट के समानांतर स्थित है। उत्तरी पाकिस्तान में सिंधु नदी के दक्षिण-पूर्व में स्थित देवसई पहाड़ियों को कभी-कभी इस श्रृंखला का हिस्सा मान लिया जाता है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: