WATERWIKI
Kushawart sarovar in Hindi

महाराष्ट्र प्रदेश के नासिक जनपद में कुशावर्त सरोवर नामक झील है। इसमे नीचे से गोदावरी का जल आता है. गोदावरी दक्षिण की गंगा मानी जाती है। इस सरोवर में स्नान नहीं किया जाता, अपितु सरोवर से जल लेकर बाहर स्नान करने की प्रथा है। स्नान के पश्चात् देव दर्शन व कुशावर्त सरोवर की परिक्रमा की जाती है। इसके पास त्रयंबकेश्वर का मंदिर है। ऊपर लगभग सात सौ सिढ़ियां चढ़कर गोदावरी का मंदिर है। आधे मार्ग पर रामकुंड और लक्ष्मण कुंड के दर्शन होते हैं। कुशावर्त सरोवर के समीप श्री कृष्ण मंदिर और केदारेश्वर मंदिर हैं। यहां बारह वर्ष में एक बार कुंभ का मेला लगता है।

कोल्हापुर की रंकाला झील नागपुर में गांधी सागर व अम्बा झेरी झील देखने योग्य हैं।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:
1 -

2 -