WATERWIKI
Mani Mahesh lake in Hindi

3,950 मी. की ऊंचाई पर लाहौल स्पीती की दिशा में ब्रम्हौर या भारमौर से 35 कि.मी. दूर मणि महेश नाम की एक विस्तृत रमणीय एवं पौराणिक झील है, जिसके पानी में कैलाश पर्वत का प्रतिबिम्ब नैसर्गिक सौंदर्य की अनुभूति कराता है। इस झील के पास बना मणि महेश मंदिर हिमालय के सबसे प्राचीन एवम् सुंदरतम मंदिरों में से है। इस, मंदिर में श्वेत लिंग की प्रतिमा एवं मर्दिनी की पीतल की प्रतिमा है। यहां जन्माष्टमी के पन्द्रह दिन बाद प्रति वर्ष तीर्थ यात्रियों का मेला लगता है। यात्री इसके जल में स्नान कर मंदिर में पूजा करते हैं। मणि महेश के समीप कैलाश पर्वत 5,575 मी. की ऊंचाई पर है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: