नदी जिस राज्य से बहती है, उसी का हकः बादल

22 Jun 2010
0 mins read
Yamuna River
Yamuna River
रतवाड़ा साहिब (पंजाब), 17 जून (भाषा)। हरियाणा के साथ नदी के जल के बंटवारे पर रॉयल्टी को लेकर चल रही बहस के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को कहा कि दुनियाभर में रिपेरियन सिद्धांत के मुताबिक नदियों के जल पर उस राज्य या क्षेत्र का अधिकार होता है, जिसमें वह वास्तव में बहती हैं।

बादल ने कहा कि पंजाब के लिए पानी एक प्राकृतिक संसाधन है, जिस तरह कि मध्य प्रदेश और झारखंड में कोयले की खानें हैं। राजस्थान के पास संगमरमर का प्रचुर भंडार है और अन्य कई राज्यों में लौह अयस्क हैं। ये राज्य इन प्राकृतिक संसाधनों के लिए रॉयल्टी ले रहे हैं। बादल ने कहा कि कि जब इन राज्यों को इन प्राकृतिक संसाधनों के लिए रॉयल्टी लेने का हक है तो पानी के मामले में पंजाब को इस अधिकार से क्यों वंचित किया जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की दलील को खारिज करते हुए कहा कि उनके लिए पंजाब जैसे कृषि प्रधान राज्य के हितों को अनदेखा करते हुए बयान जारी करन् के बजाय इस मुद्दे पर विचार करके प्रतिक्रिया देना बेहतर होगा।

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading