प्रशासन को नसीहत मिली

31 Dec 2009
0 mins read
दिसंबर 2001 में केंद्रीय भूजल प्रशासन ने आवास कल्याण संघों के लिए वर्षाजल संग्रहण पर कार्यशालाएं आयोजित की। प्रशासन ने सूचना जारी की कि 31 दिसंबर 2001 तक जिन ट्यूबवेल के मालिकों ने जल संग्रहण का अमल नही किया है, उनके ट्यूबवेलों को जब्त कर लिया जाएगा और इसी कारण इसके अमल को सहज बनाने के लिए इन कार्यशाओं के आयोजन किये गए हैं।

लेकिन इसका करारा झटका लगा। इन आवासियों ने इस पर गुस्सा जताया, जिन्हें महसूस हुआ कि उन्हें गलत निशाना बनाया जा रहा है और दण्डित किया जा रहा है, क्योंकि यह पाबंदी पूरे दिल्ली वासियों पर नही लगाई जा रही है। इससे बड़ी बात कि कई समृद्ध और गैर-प्राधिकृत कॉलोनियां भी इस कानून के दायरे से बाहर हैं।

इस प्रशासन का कानून दिल्ली की कई कॉलोनियों, स्कूलों, होटलों और औद्योगिक क्षेत्रों में लागू माना जाएगा, जिसमें यमुना पार के क्षेत्र को भी रखा गया है, जहां पानी का स्तर भी काफी ऊँचा है। इस नियम का उल्लंघन करने वाले को पाँच साल तक की कैद और एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

इस संबंध में सरकार को लोगों की प्रतिक्रियाओं से कई सबक सीखने चाहिए। इसके लिए जन-जागरूकता फैलानी होगी। इसमें सरकार को लाभ और दण्ड दोनों तरह के उपाय करने होंगे जैसे: वर्षा जल संग्रहण की योजनाओं का अमल करने वालों को कुछ रियायतें या कर में छूट देना और इसका अमल नहीं करने वालों के लिए पानी की कीमत रखकर उन्हें दण्डित करना।

जब प्रशासन को इसका कोई तरीका नहीं सूझा तो इसने वर्षा जल संग्रहण की तारीख बढ़ा दी।

खुली छत का क्षेत्र वर्गमीटर में

छत के विभिन्न माप (वर्गमीटर) में करीब कितने लीटर पानी एकत्रित होता है और औसतन सालाना कितनी मिलीमीटर बारिश में

25

मि मी

50

मि मी

100

मि मी

150

मि मी

200

मि मी

250

मि मी

300

मि मी

350

मि मी

400

मि मी

500

मि मी

50.0

1250

2500

5000

7500

10000

12500

15500

17500

20000

25000

100.0

2500

5000

10000

15000

20000

25000

30000

35000

40000

50000

150.0

3750

7500

15000

22500

30000

37500

45000

52500

60000

75000

200.0

5000

10000

20000

30000

40000

50000

60000

70000

80000

100000

250.0

6250

12500

25000

37500

50000

62500

75000

87500

100000

125000

300.0

7500

15000

30000

45000

60000

75000

90000

105000

120500

150000

350.0

8750

17500

35000

52500

70000

87500

105000

122500

140000

175000

400.0

10000

20000

40000

60000

80000

100000

120000

140000

160000

200000

500.0

12500

25000

50000

75000

100000

125000

150000

175000

200000

250000

नोट:1. मिलीमीटर के लिए मि मी, 2. वर्षा जल संग्रहण लीटर में = छत का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में x वर्षा मि मी में x 1,000स्त्रोत: आई टी सी समूह द्वारा प्रकाशित ब्राउशर

आपके आवास में छत का क्षेत्रफल =....... वर्गमीटर, औसत वार्षिक वर्षों =…………… मीली मीटर, वार्षिक जल संग्रहण की सक्षमता =............. लीटर। पानी की मांग और आपूर्ति के बीच दिन प्रति दिन काफी अंतर आता जा रहा है। जैसे की हम पानी के मुख्य स्त्रोत का बहुत सा पानी बर्बाद करते जा रहे हैं। क्या आप इस पानी का संग्रहण करना चाहते हैं?अगर हाँ तो आप इस पते पर लिखें: आर के श्रीनिवासन या सुरेश बाबु एस. बी, सेंटर फाँर सांइस एण्ड इन्वायरमेंट, 41 तुगलकाबाद इंस्टीट्युशनल एरिया, नई दिल्ली-110062फोन:011-6083394,6081124,एक्टेंशन-267,
Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading