पर्यावरण की रक्षा करने के लिए आप घर पर क्या कर सकते हैं

29 Dec 2009
0 mins read

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें घर पर करते हुए आप पर्यावरण पर अपने प्रभाव को कम कर सकते हैं।

  • + कम बीफ (Beef) और पोर्क (Pork) खाएं। मछली और मुर्गी का पर्यावरण पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है, जबकि अन्य प्रोटीन स्रोत जैसे मेवे और कार्बनिक सोय (Organic soy) भी ग्रह के लिए कम हानिकारक हैं।
  • + उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग के बारे में सोचें। व्यक्तिगत रूप से लपेटी गयी कैंडी अधिक कचरा उत्पन्न करती है, जबकि ताजे फल और सब्जियां अधिक स्वास्थ्यकर हैं और कम कचरा उत्पन्न करते हैं।
  • + जब आप को बिजली की जरुरत नहीं है तो बिजली के स्विच बंद कर दें। जब प्रकाश के बल्ब खराब हो जाएं तो उनकी जगह ऊर्जा प्रभावी बल्ब लगायें।
  • + पानी को व्यर्थ न गवाएं।
  • पुनः चक्रीकरण (Recycling) करें।
  • + अपने माता पिता को ईंधन प्रभावी कारें चलने के लिए प्रोत्साहित करें, और अपने घर को ज्यादा गर्म न होने दें।

  • वर्षावन को सुरक्षित करने में मदद करने के लिए आप क्या कर सकते हैं:

    • + वन्य जीवों की खाल से बने उत्पादों को न खरीदें।
    • ऐसे विदेशी पालतू जानवर को न खरीदें जिसे जंगल से लाया गया है। आप पालतू पशु के स्टोर पर पूछ सकते हैं कि इसे "जंगल से लाया गया" है या यह "कैद में रखी जाने वाली प्रजाति" है। "कैद में रखी जाने वाली प्रजाति" पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल होती है।
    • + पुनर्नवीनीकरण किया गया कागज खरीदें।
    • + इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्राजील, या अफ्रीका से लकड़ी के उत्पादों को नहीं खरीदें जब तक आप ये न जानते हों कि वे पर्यावरण के अनुकूल आपूर्तिकर्ताओं से आयें हैं। एक लकडी वातावरण के अनुकूल है या नहीं इसे जानने का एक अच्छा तरीका है इसके ऊपर का "प्रमाणीकरण लेबल" देखना। एक प्रमाणीकरण लेबल का एक उदाहरण है "FSC-प्रमाणित'' जिसका अर्थ है कि यह लकडी प्रबंधित वनों से आयी है।
    • + वर्षावनों और उनमें रहने वाले पौधों और जीव-जन्तुओं के बारे में अधिक से अधिक सीखें। अपने मित्रों और माता पिता को बताएं कि वर्षावन क्यों महत्वपूर्ण हैं। 


Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading