विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून 2020
ई-चित्रकला व गृह सज्जा प्रतियोगिता में भाग लें और जीते ₹ 1,51,000 पुरस्कार राशि
प्रविष्टि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 30 मई 2020
ई-प्रतियोगिता की तिथि – 5 जून 2020
समय 10 बजे प्रात: से 4 बजे तक
सारा विश्व कोविड 19 महामारी के कारण अभूतपूर्व स्वास्थ्य आपदा से ग्रस्त है, ऐसे में हम सबका दायित्व है कि पृथ्वी पर आए इस भीषण संकट के बारे में सोचें और इससे निजात पाने के उपायों पर अमल करने का संकल्प लें। हालांकि इस महामारी ने वैश्विक पर्यावरण के विषय में भी कुछ चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। विश्व भर में पूर्ण बंदी से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और वायु स्वच्छ हुई है, इसने हमे आभास दिलाया है कि मानव ने किस हद तक पर्यावरणीय संतुलन को हानि पहुंचाई है। चूंकि हम प्रकृति को हर पल भोगते हैं, इसलिए प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को भी हमेशा ध्यान में रखना जरूरी है और दायित्व का हर दिन निर्वहन भी करना होगा।
इसके साथ ही अपने आने वाली पीढी को प्राकृतिक संसाधनों से धनी और सुरक्षित वातावरण सौंपना भी होगा। हालांकि यह भी सच है कि विकास के ढांचे में बदलाव लाये बिना यह सब असंभव है। इसलिये अब जीवन में सादगी अपनाकर अपने परम्पराओं के मुताबिक पर्यावरण दिवस मनाने की आवश्यकता है। महात्मा गांधी बापू की वाणी अवश्य ही याद रखना होगा कि यह धरती आवश्यकता सबकी पूरी कर सकती है, मगर लालच किसी का भी नहीं। इन्हीं विचारों के परिपेक्ष्य में समाज को संदेश देकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिये चित्रकला ई-प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव है।
उद्देश्य
किसी भी संदेश को लोगों तक पहुंचाने में भाषा का अहम योगदान रहता है किंतु भिन्न-भिन्न भाषा के लोगों को एक साथ सर्व भौमिक संदेश देना किसी भी भाषा के लिए अत्यंत कठिन है। जबकि कला इन सब से भिन्न है, यह बिना शब्दों के अपने रंग वा रेखाओं के द्वारा कला दर्शक के अंता मन के साथ-साथ हृदय पटल पर भी संदेशों कि अमित साफ छोड़ जाती है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक अहम मुद्दा है और इस संदेश को लोगों तक कलात्मक ढंग से पहुंचाना ही उद्देश्य है।
स्वरूप
देश के किसी भी हिस्से के कलाकार इस आयोजन में भाग लेंगे एवं आयोजन में पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्य की अवधारणा विषय पर कलाकारों द्वारा चित्र कृतियों का निर्माण होगा। परिणाम के दिन Online कला प्रदर्शनी का आयोजन कर उन कलाकृतियों को आम जन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इन कृतियों में मानव और पर्यावरण के अंतर्संबंध और बिगड़ती पर्यावरण की दशा को विशेष ध्यान में रखा जाएगा। ये प्रयोग व कृतियां आगे चलकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश देंगी।
ई-प्रतियोगिता के प्रकार
ई-प्रतियोगिता के नियम
ई-प्रतियोगिता से संबंधित सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि 30 मई 2020 तक रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।.