WATERWIKI
Ramganga River in Hindi

• रामगंगा नदी लघु हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं से निकलती है।
• यह नदी उत्तराखंड के गढ़वाल ज़िले के कुमाऊ क्षेत्र हिमालय श्रेणी के दक्षिणी भाग से नैनीताल के निकट निकलती हुई उत्तर प्रदेश में बहती है।
• यह 144 किमी. की पहाड़ी यात्रा करके कालागढ़ ज़िले के निकट (बिजनौर ज़िले में) मैदानों में उतरती है। मैदानी यात्रा के 24 किमी के उपरान्त कोह नदी इसमें मिलती है।
• यह नदी 600 किमी बहने के उपरान्त कन्नौज के निकट गंगा में मिल जाती है।
• मुरादाबाद, बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर, फर्रुख़ाबाद, हरदोई, आदि ज़िलों से गुजरती है।
• इस नदी का प्रयोग सिंचाई में अधिक नहीं हो पाता, क्योंकि इसका मार्ग अनिश्चित और परिवर्तनशील है।
• इस नदी से सिंचाई का लाभ उठाने के लिए कालागढ़ में एक बाँध बनाया गया है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ: