WATERWIKI
सेलम

सेलम 1. जिला: भारत के तमिलनाडु राज्य का यह एक जिला है। इसका क्षेत्रफल 7,028 वर्ग मील एवं जनसंख्या 38,04,108 (1961) है। इसके उत्तर एवं उत्तर पश्चिम में मैसूर राज्य तथा पश्चिम में कोयंबतूर, दक्षिण में तिरुच्चिराप्पल्लि, दक्षिण पूर्व में दक्षिणी आर्काड्ड और पूर्व उत्तर में उत्तरी अर्काड्ड जिले हैं। इसके दक्षिण का भूभाग मैदानी है, शेष भाग पहाड़ी है, लेकिन अनेक श्रेणियों के मध्य में बृहत्‌ समतल भूभाग भी हैं। जिला तीन क्षेत्रों से मिलकर बना है जिन्हें क्रमश: तालघाट, बाड़महाल एवं बालाघाट कहते हैं। तालघाट पूर्वी घाट के नीचे स्थित है, बाड़महाल के अंतर्गत घाट का संपूर्ण सम्मुख भाग एवं आधार का विस्तृत क्षेत्र आता है और बालाघाट क्षेत्र मैसूर के पठार में स्थित हैं। जिले का पश्चिमी भाग पहाड़ी है। यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ शेवाराय, कल्रायन, मेलगिरी, कोलाईमलाई, पचमलाई तथा येलगिरी हैं। यहाँ की प्रमुख फसलें धान, दलहन, तिलहन, आम एवं मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा आदि) हैं। शेवाराय पहाड़ियों पर कॉफी उत्पन्न की जाती है। बेरूर तालाद प्रणाली द्वारा जिले के अधिकांश भाग में सिंचाई होती है। यहाँ का प्रमुख उद्योग सूती वस्त्र बुनना है। मैग्नेसाइट एवं स्टिएटाइट का खनन यहाँ होता है। लौह एवं इस्पात उद्योग भी यहाँ हैं। अंग्रेजों ने इस जिले को अंशत: टीपू सुलतान से 1792 ई. में शांति संधि द्वारा और अंशत: 1799 ई. में मैसूर विभाजन संधि द्वारा प्राप्त किया था।

2. नगर, स्थिति: 110390उ. अ. तथा 780100पू. दे.। यह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक केंद्र है और तिरुमनिमुत्तेर नदी के दोनों किनारों पर मद्रास नगर से 206 मील दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह हरी भरी घाटी में है जिसके उत्तर में शेवाराम तथा दक्षिणी में जरुगुमलाई पहाड़ियाँ हैं। मेटूर जल विद्युत योजना के विकास के कारण सेलम के सूती वस्त्र उद्योग में अत्यधिक उन्नति हुई है। नगर से रेलवे स्टेशन 3 मील की दूरी पर स्थित हैं। नगर की जनसंख्या 2,49,145 (1961) है। (अजितनारायण मेहरोत्र)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -