WATERWIKI
सेनेगल गणतंत्र

सेनेगल गणतंत्र क्षेत्रफल (197, 161 वर्ग किमी)। पश्चिमी अफ्रीका में एक गणतंत्र है। इसके पश्चिम में अंध महासागर, उत्तर में मारिटैनिया और सेनेगल नदी, पूर्व में माली गणतंत्र, दक्षिण में गिनी, पुर्तगीज गिनी और ब्रिटिश गैंबिया हैं। तटीय क्षेत्र में बालू के टीले एं अवरुद्ध नदमुख (estuaries) हैं। इसके बाद बालू द्वारा निर्मित मैदान तथा सेनेगल नदी के बाढ़ के मैदान पड़ते हैं। दक्षिणी पूर्वी भाग में फूटा जालून पहाड़ियाँ हैं जिनकी सर्वाधिक ऊँचाई 1600 फुट से कुछ ही अधिक है। सेनेगल, सालूम गैंबिया और कासामांस पूर्व से पश्चिम बहने वाली मुख्य नदियाँ हैं। यहाँ की जलवायु में बहुत ही विभिन्नता पाई जाती है। तटीय क्षेत्र की जलवायु सम है। वर्षा जून से सितंबर तक होती है। उत्तर में वर्षा की मात्रा 200तथा दक्षिण में कासामांस क्षेत्र में 800है। वार्षिक ताप 240380सें. के बीच में रहता है। मध्य एवं पूर्वी भाग शुष्क हैं। वर्षा की कमी के कारण घास एवं कंटीली झाड़ियों की अधिकता से बाँस, टीक, बबूल और बेर मुख्य हैं। साधारणत: यहाँ की भूमि बलुई है जिनमें मूँगफली, ज्वार, बाजरा, मक्का एवं कुछ धान उत्पन्न किया जाता है। कृषि एवं पशुपालन महत्वपूर्ण उद्योग हैं। सेनेगल टाईटेनियम, एलुमीनियम और गंधक के निक्षेप के लिए प्रसिद्ध है। रसायनक एवं सीमेंट निर्माण अन्य उल्लेखनीय उद्योग हैं।

यहाँ गेहूँ, चावल, चीनी, पेट्रोलियम एवं उसके पदार्थों, वस्त्र एवं यंत्रों का आयात तथा मूँगफली, मूँगफली के तेल, खली (oil cake) और गंधक का निर्यात होता है। अधिकांश व्यापार ब्रिटेन, टोगोलैंड, माली और गिनी से होता है।

सेनेगल की जनसंख्या 31,00,000 (1962) है। इस प्रकार प्रति वर्ग मील जनसंख्या का घनत्व 40 है। डकार (Dakar) यहाँ की राजधानी एवं सर्वप्रमुख औद्योगिक नगर है। रुफिस्क (Rufisque), सेंट लुइस, काओलाक, थिएज (Thies) जिगुंकार (Ziguinchor), डाईयूरबेल (Diourbel) और लोंगा अन्य प्रसिद्ध नगर हैं। नगरों में 25% लोग निवास करते हैं। राजकाज एवं अध्ययन-अध्यापन की भाषा फ्रांसीसी है, उच्च शिक्षा की व्यवस्था डकार एवं सेंट लुइस नगरों में है। इन नगरों में 6 आधुनिक महाविद्यालय, तीन तकनीकी एवं तीन प्रशिक्षण महाविद्यालय हैं। डकार में एक विश्वविद्यालय भी है। काओलाक और थिएज में भी अब अध्ययन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गमनागमन के साधन अधिक विकसित नहीं है। कुल सड़कों की लंबाई 7100 मील है। रेलमार्गों की लंबाई 615 मील है। प्रमुख नगर रेल एवं सड़क मार्गों से संबद्ध हैं। डकार अफ्रीका के बड़े बंदरगाहों में से एक है जहाँ विदेशों के जलयान आते-जाते रहते हैं। सेनेगल नदी पर स्थित सेंट लुइस से पोडार तक 140 मील लंबा आंतरिक जलमार्ग है। यह विदेशी जलयानों के लिए बंद रहता है। यह गणतंत्र प्रशासन के लिए 12 क्षेत्रों में विभक्त है। याफ (डकार) के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेशों एवं देश के प्रमुख नगरों के लिए वायु सेवाएँ हैं।

2. सेनेगल नदी, यह पश्चिमी अफ्रीका में एक नदी है जो दक्षिणी पश्चिमी माली से निकलकर उत्तर पश्चिम सेनेगल में से बहती हुई सेंट लुइस के आगे जाकर अंध महासागर में गिर जाती है। यह सेनेगल और मारिटैनिया की सीमा कुछ दूर तक निर्धारित करती है। बैंफिंग, बैकाय एवं फालेम इसकी सहायक नदियाँ हैं। केइज (Kayes), बाकेल, केइडी (Kaedi), पोडार और सेंट लुइस नगर इसके किनारे स्थित हैं। यह लगभग 270 मील तक नाव्य है। वर्षा में दो केईज तक (565 मील तक) नौगमन होता है। सेनेगल नदी 1000 मील लंबी है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -