WATERWIKI
सिडनी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत की राजधानी, उसके सबसे प्राचीन और सबसे आधुनिक बड़ा नगर है तथा उसके दक्षिणी पूर्वी तट पर बसा हुआ संसार के सर्वश्रेष्ठ सुरक्षित बंदरगाहों में एक है। बंदरगाह 22 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसकी रेखा 180 मी. लंबी है। बड़ा से बड़ा जहाज इस बंदरगाह में ठहर सकता है। सब देशों से हजारों की संख्या में जहाज प्रति वर्ष यहाँ आते-जाते रहते हैं। गर्मी का औसत ताप 210सें. और जहाँ औसत ताप 130सें. रहता है। औसत वर्षा 47 इंच होती है।

व्यापार का यह बड़े महत्व का केंद्र है। इसमें बंदरगाह द्वारा देश का आयात-निर्यात होता है। यहाँ अनेक उद्योग-धंधे भी स्थापित हैं। लोहे और इस्पात के कारखाने हैं जिनमें रेल की पटरियाँ, गर्डर, तार, चादरें आदि अनेक आवश्यक वस्तुएँ बनाई जाती हैं। यहाँ की व्यापार की वस्तुओं में ये वस्तु जब रचनाओं गेहूं, धातु के सामान, खाद्य सामग्री, दूध, पनीर, काँच और पोर्सीलेन तथा चमड़े के सामान आदि हैं। 1990 ई. में सिडनी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। यहाँ अनेक तकनीकी विद्यालय, जनता ग्रंथागार और अनेक कला गैलरियाँ हैं।

2. कैनाडा के नोवा स्कोशिआ (Nova Scotia) का नगर है। कैनाडा के नगरों में इसका दूसरा स्थान है। केप ब्रेटन (Cape Breton) द्वीप के उत्तर तट पर यह स्थित है। अनेक रेल लाइनों का यहाँ अंत होता है। यहाँ इस्पात के सामान बिछी मात्रा में बनते हैं। जहाजों से इसका संबंध अनेक महत्व है। ऐटलांटिक बंदरगाहों से है। (रामसहाय खरे.)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -