WATERWIKI
सिएटल

सिएटल यह संयुक्त राज्य अमरीका के वाशिंगटन राज्य का प्रसिद्ध नगर, प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र तथा प्रशांत महासागर तट का (तट से 125 मील दूर) सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह सैनफ्रांसिस्को से 900 मील उत्तर में सात पहाड़ियों पर बसा हुआ नगर है। इन पहाड़ियों की ऊँचाई समुद्र तल से 514 फुट है। सिएटल के पश्चिम में ओलंपिक पर्वत है। सिएटल के पूर्व में 26 मील लंबी अलवण जल की वाशिंगटन झील है। झील तथा एलाइट खाड़ी एक-दूसरे से यूनियन झील (Lake Union), बैलार्ड लाक्स (Ballord Locks) तथा एक जहाजी नहर द्वारा जुड़ी हुई हैं।

सिएटल का क्षेत्रफल लगभग 71 मील है। यहाँ पर वाशिंगटन तथा सिएटल विश्वविद्यालय हैं। यहाँ एक पुस्तकालय भी है जिसकी दस शाखाएँ हैं। यहाँ की जलवायु साधारण है तथा स्वास्थ्य एवं उद्योग धंधे के उपयुक्त है। यहां पर प्रति वर्ष औसत वर्षा 33.44 इंच होती है। यहाँ साल भर वर्षा होती है पर अक्टूबर से मार्च तक अधिक होती है। परिवहन व्यवस्था निजी कंपनियों के अधीन है।

संयुक्त राज्य अमरीका का यह बंदरगाह पूर्वी देशों के लिए सबसे निकट होने के कारण आयात-निर्यात का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के प्रमुख उद्योग पोत, कागज, लोहा तथा इस्पात, वायुयान, उर्वरक, विस्फोटक एवं दवा आदि के निर्माण हैं। (नंदकुमार राय)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -