WATERWIKI
सिउड़ी (Suri)

सिउड़ी (Suri) यह पश्चिमी बंगाल में वीरभूम जिले का प्रशासनिक केंद्र तथा प्रमुख नगर है और मोर नदी से 3 मील दक्षिण एक कंकड़ की पहाड़ी पर स्थित है। इसकी जनसंख्या 22,841 (1961) है। यहाँ तेल पेरने, दरी बुनने तथा निबार बनाने के उद्योग हैं। हर वर्ष जनवरी-फरवरी में यहाँ पशु प्रदर्शनी होती है जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं। पालकी तथा फर्नीचर भी यहाँ बनते हैं और निकटवर्ती गाँवों में सूती एवं रेशमी वस्त्र बुनने का काम होता है। (जंगीर सिंह.)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -