WATERWIKI
सुपीरियल झील

सुपीरियल झील यह उत्तरी अमरीका की ही नहीं बल्कि संसार की सबसे बड़ी अलवण जल की झील है। यह सर्वाधिक गहरी, समुद्र तल से सर्वाधिक ऊँची और अमरीका की पाँच बड़ी झीलों के सुदूर उत्तर पश्चिम में स्थित है। सुपीरियर झील कैनाडा तथा संयुक्त राज्य अमरीका की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर बहती है। कैनाडा का ओंटाइरा राज्य इसके उत्तर पूर्व में है। झील के दक्षिण में विसकोंसिन (Wisconsin) तथा मिशिगैन (Michigan) स्थित हैं।

सुपीरियर झील की सर्वाधिक लंबाई पूर्व से पश्चिम तक 560 किमी. सर्वाधिक चौड़ाई 256 किमी तथा संपूर्ण क्षेत्रफल 91459 वर्ग किमी है और सर्वाधिक गहराई 396 मी. है।

सुपीरियर झील की तलहटी पथरीली है। लगभग 200 नदियों का पानी झील में गिरता है। इन नदियों में सबसे बड़ी सेंट लुईज है। इसका मुँह झील के पश्चिमी सिरे पर है। इस झील में बहुत से द्वीप हैं जिनमें सबसे बड़ा द्वीप आइल राएल है।

सुपीरियर झील साल भर खुली रहती है। अधिक गहराई के कारण इसका पानी जमता नहीं है। केवल सीमावर्ती क्षेत्रों और खाड़ियों का पानी जम जाता है। पोताश्रयों के पास की जमी हुई बर्फ के गलने के कारण मध्य अप्रैल से पहली दिसंबर तक नौपरिवहन प्रतिबंधित रहता है। झील के चारो ओर की भूमि में ताँबा, निकल तथा अन्य धातुओं के अयस्क पाए जाते हैं। सुपीरियर झील के बंदरगाहों में, सुपीरियर तथा ऐशलैंड (वाशिंगटन के) तथा फोर्ट विलियम एवं आर्थर (कनाडा के) प्रमुख हैं। (नंदकुमार राय)

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):




संदर्भ:
1 -

2 -