WATERWIKI
Shiv Sagar lake in Hindi

असम में अहोम राज्य की पुरानी राजधानी रंगपुर में शिवसागर ताल राज्य के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पूर्व में 150 कि.मी. की दूरी पर लगभग 129 एकड़ में फैला हुआ है। इस झील के नाम पर शिव सागर नगर का नामकरण हुआ। 600 वर्षों से सत्ता में रहे अहोम राजवंस को 1826 में अंग्रेजों ने अपने अधिकार में ले लिया। अहोम राजवंश के पुरातत्व अवशेष, महल आज भी दर्शनीय है। सागर ताल का निर्माण महारानी मदम्बिका ने 250 वर्ष पूर्व कराया था। ताल का जल स्तर आस-पास की भूमि से अपेक्षाकृत ऊंचा है। शीत ऋतु में यहां साइबेरिया की बत्तखें प्रवास करती हैं। इसके पास शिव डोल, देवी डोल, विष्णु डोल तीन प्रसिद्ध मंदिर है। इन मंदिरों का निर्माण भी 1703 में शिवसागर झील के किनारे राजा शिव सिंह की पत्नी रानी मदम्बिका द्वारा कराया गया जो भगवान शिव, देवी पार्वती व जगतपति विष्णु को समर्पित है। यहीं पास में रखी लोहे की तोपें अपनी प्राचीनता का महत्व दर्शाती हैं।

अन्य स्रोतों से:




गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:
1 -

2 -