Tornado in Hindi (टॉरनेडो)

टॉरनेडो

ग्रीष्म के प्रारम्भ तथा वसंत ऋतु में मिसिसिपी बेसिन में आने वाला एक प्रचंड विनाशकारी वातावर्त (whirlwind) जो किसी प्रबल निम्नदाब केंद्र के चारों ओर बनता है। इसमें हवाएँ 320 कि.मी. (200 मील) प्रति घंटा के वेग से चलती हैं और गहरे रंग के कीपाकार मेघ आकाश में छा जाते हैं जिनसे गरज के साथ वर्षा होती है। इसके साथ निम्नदाब की एक द्रोणी होती है जिसमें उत्तर से शीत और दक्षिण से कोष्णनम हवाएँ परस्पर मिलती हैं। स्थानीय तापन से हवाएँ तेजी से ऊपर उठने लगती हैं तथा क्षणभंगुर तूफान का रूप ले लेती हैं। इसका व्यास 100 मीटर या इससे भी कम होता है। इसे हरीकेन, टाइफून तथा विलीविली के नाम से भी पुकारते हैं। इसके कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है तथा आर्थिक क्षति पहुँचती है।

अन्य स्रोतों से

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

वेबस्टर शब्दकोश (Meaning With Webster's Online Dictionary)

शब्द रोमन में:

संदर्भ: