वनस्पति की परिभाषा और अर्थ (Definition and meaning of plant in Hindi)

वनस्पति की परिभाषा और अर्थ (Definition and meaning of plant in Hindi)

वनस्पति - (स्त्री.) (तत्.) - 1. सा.अर्थ पेड़-पौधे, बेलें या लताएँ आदि। 2. जीवधारियों के दो मुख्य प्रकारों में से वह प्रकार जिसके सदस्य गतिशील नहीं होते और जिनकी कोशिका में उपलब्ध पर्णहरित chalarophil उनके लिए ‘भोजन’ तैयार करता है।

वनस्पति - - जगत् सजीव जगत् की दो शाखाओं में से एक जिसके अंतर्गत सभी पेड़-पौधे आते हैं। पर्या. पादप जगत् vegetable kingdom flora

वनस्पति-जात (वनस्पति + जात) - (वि.) (तत्.) - ‘वनस्पति यानी वृक्षों एवं लताओं आदि से पैदा होने वाली वस्तुएँ।

वनस्पतिज्ञ - (दे.) - वनस्पति विज्ञान का ज्ञाता (जानकार) यानी विशेषज्ञ। दे. वनस्पति विज्ञान।

वनस्पति विज्ञान - (पुं.) (तत्.) - जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें वनस्पति यानी पेड़-पौधों, लताओं आदि का बहुविध (उत्पत्‍ति स्वरूप, विकास आदि का) अध्ययन किया जाता है। botany तु. प्राणिविज्ञान/जंतु विज्ञान।

वनस्पति संग्रहालय - (पुं.) (तत्.+तत्.) - वह दर्शनीय स्‍थान जहॉं लगभग सभी प्रकार की वनस्‍पतियों का संग्रह होता है। यह प्राय: खुले उद्यान के रूप में होता है। harbarium