भूकंप

Published on
5 min read

भूकंप आज भी ऐसा प्रलय माना जाता है जिसे रोकने या काफी समय पहले सूचना देने की कोई प्रणाली वैज्ञानिकों के पास नहीं है। प्रकृति के इस तांडव के आगे सभी बेबश हो जाते हैं। सामने होता है तो बस तबाही का ऐसा मंजर जिससे उबरना आसान नहीं होता है। अभी तो चीन में ही आए भूकंप को देख लीजिए। भरी दुपहरिया में जब लोग या तो अपने काम पर थे या फिर घरों में औरतें-बच्चे अपनी बेफिक्र जिंदगी में आने वाले इस मौत के तांडव से अनजान थे। नहीं पता था कि जिसे वे अपना घर या आशियाना समझ रहे थे वहीं कुछ ही पलों में जिंदा दफ्न होने वाले हैं। थोड़ी ही देर में एक खुशगवार माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

चीन के इस सिचुआन प्रांत में सोमवार को आए भूकंप से हुई भारी तबाही में मारे गए लोगों की संख्या 15 हज़ार तक पहुँच गई है। हज़ारों और लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं और जीवितों की तलाश की जा रही है। इंगश्यू शहर में ढही इमारतों से अभी भी चीखने की आवाज़ें सुनाई दे रही है। सोमवार को आया वह भूकंप रिक्टर पैमाने पर 7.9 मापा गया था। उससे अनेक स्थानों पर ज़मीन धँस गई और इमारतें धराशायी हो गईं। हज़ारों घर तबाह हो गए और अनेक स्थानों पर तो पूरे गाँव के गाँव ही धराशायी हो गए। जान-माल की क्षति का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दस हज़ार की आबादी वाले इस शहर में सिर्फ़ दो हज़ार तीन सौ लोग जीवित बचे हैं। पिछले 30 सालों से भी ज़्यादा समय में ये सिचुआन में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

कारण तो पता है मगर रोकना नामुमकिन

जानवरों को मालूम हो जाता है भूकंप

अलग-अलग कहानियाँ

चीन के 12 मई के भूकंप के पहले ये भी हुए हैं बर्बाद

तारीख

प्रभाव

03.02. 2008 कॉंगो और रवांडा में ज़बरदस्त भूकंप आया इसमें 45 लोग मारे गए।
06.03.2007 इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 70 लोगों की मौत
27.05.2006 इंडोनेशिया के योगकार्ता में आए भूकंप में छह हज़ार लोग मारे गए और 15 लाख बेघर हो गए।
08.10.2005 पाकिस्तान में 7.6 तीव्रता वाला भीषण भूकंप आया जिसमें करीब 75 हज़ार लोग मारे गए। करीब 35 लाख लोग बेघर हुए।
28.03.2005 इंडोनेशिया में आए भूकंप में लगभग 1300 लोग मारे गए। रिक्टर स्केल में यह 8.7 मापा गया था।
22.02.2005 ईरान के केरमान प्रांत में लगभग 6.4 तीव्रता के आए भूकंप में लगभग 100 लोग मारे गए थे।
26.12.2004 भूकंप के कारण उत्पन्न सूनामी लहरों ने एशिया में हज़ारों लोगों की जान ले ली थी। इस भूकंप की तीव्रता 8.9 मापी गई थी।
24.02.2004 मोरक्को के तटीय इलाक़े में आए भूकंप ने 500 लोगों की जान ले ली थी।
26.12.2003 दक्षिणी ईरान में आए भूकंप में 26 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
21.05.2003 अल्जीरिया में बड़ा भूकंप आया. इसमें दो हज़ार लोगों की मौत हो गई थी और आठ हज़ार से अधिक लोग घायल हुए थे।
01.05.2003 तुर्की के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आए भूकंप में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई जिसमें 83 स्कूली बच्चे शामिल थे।
24.02.2003 पश्चिमी चीन में आए भूकंप में 260 लोग मारे गए और 10 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो गए।
21.09.2002 पाकिस्तान के उत्तरी दियामीर ज़िले में भूकंप में 20 लोगों की मौत।
31.12.2002 इटली में आए भूकंप से एक स्कूल की इमारत गिर गई जिससे एक क्लास के सभी बच्चे मारे गए।
12.04.2002 उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में दो महीनों में ये तीसरा भूकंप का झटका था। इसमें अनेक लोग मारे गए।
25.03.2002 अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी इलाक़े में भूकंप मे 800 से ज़्यादा लोग मरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6 थी।
03.03.2002 अफ़ग़ानिस्तान में एक अन्य भूकंप ने 150 को मौत की नींद सुलाया. इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई थी।
03.02.2002 पश्चिमी तुर्की में भूकंप में 43 मरे. हज़ारों लोग बेघर।
24.06.2001 दक्षिणी पेरू में भूकंप में 47 लोग मरे भूकंप के 7.9 तीव्रता वाले झटके एक मिनट तक महसूस किए जाते रहे।
13.02.2001 अल साल्वाडोर में दूसरे बड़े भूकंप की वजह से कम से कम 300 लोग मारे गए। इस भूकंप को रिक्टर स्केल पर 6.6 मापा गया।
26.01.2001 भारत के गुजरात राज्य में रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें कम से कम तीस हज़ार लोग मारे गए और क़रीब 10 लाख लोग बेघर हो गए। भुज और अहमदाबाद पर भूकंप का सबसे अधिक असर पड़ा।
13.01.2001 अल साल्वाडोर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया 700 से भी अधिक लोग मारे गए।
06.10.2000 जापान में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का एक भूकंप आया। इसमें 30 लोग घायल हुए और क़रीब 200 मकानों को नुकसान पहुंचा।
21.09.1999 ताईवान में 7.6 तीव्रता का एक भूकंप आया। इसमें ढाई हज़ार लोग मारे गए और इस द्वीप के हर मकान को नुकसान पहुंचा।
17.08.1999 तुर्की के इमिट और इंस्ताबूल शहरों में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की वजह से सतरह हज़ार से अधिक लोग मारे गए और हज़ारों अन्य घायल हुए।
29.03.1999 भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के उत्तरकाशी और चमोली में दो भूकंप आए और इनमें 100 से अधिक लोग मारे गए।
25.01.1999 कोलंबिया के आर्मेनिया शहर में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें क़रीब एक हज़ार लोग मारे गए।
17.07.1998 न्यू पापुआ गिनी के उत्तरी-पश्चिमी तट पर समुद्र के अंदर आए भूकंप से बनी लहरों ने तबाही मचा दी। इसमें एक हज़ार से भी अधिक लोग मारे गए।
26.06.1998 तुर्की के दक्षिण-पश्चिम में अदना में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 144 लोग मारे गए। एक हफ़्ते बाद इसी इलाक़े में दो शक्तिशाली भूकंप आए जिनमें एक हज़ार से अधिक लोग घायल हो गए।
30.05.1998 उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में एक बड़ा भूकंप आया। इसमें चार हज़ार लोग मारे गए।
फ़रवरी 1997 उत्तर-पश्चिमी ईरान में रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता का एक भूकंप आया जिसकी वजह से एक हज़ार लोग मारे गए। तीन महीने बाद 7.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी वजह से पश्चिमी ईरान में डेढ़ हज़ार से अधिक लोग मारे गए।
27.05.1995 रूस के सुदूर पूर्वी द्वीप सखालीन में 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी वजह से क़रीब दो हज़ार लोगों की मृत्यु हो गई।
17.01.1995 जापान के कोबे शहर में शक्तिशाली भूकंप में छह हज़ार चार सौ तीस लोग मारे गए।
06.06.1994 कोलंबिया में आए भूकंप में क़रीब एक हज़ार लोग मारे गए।
30.09.1993 भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आए भूकंपों में क़रीब दस हज़ार ग्रामीणों की मृत्यु हो गई।
21.06.1990 ईरान के उत्तरी राज्य गिलान में आए एक भूकंप ने चालीस हज़ार से भी अधिक लोगों की जान ले ली।
17.10.1989 कैलिफ़ोर्निया में आए भूकंप में 68 लोग मारे गए।
07.12.1988 उत्तर-पश्चिमी आर्मेनिया में रिक्टर स्केल पर 6.9 तीव्रता के एक भूकंप ने पच्चीस हज़ार लोगों की जान ले ली।
19.09.1985 मैक्सिको शहर एक शक्तिशाली भूकंप से बुरी तरह से हिल गया। इसमें बड़ी इमारतें तबाह हो गईं और दस हज़ार से अधिक लोग मारे गए।
23.11.1980 इटली के दक्षिणी हिस्से में आए भूकंप की वजह से सैंकड़ों लोग मारे गए।
28.07.1976 चीन का तांगशान शहर भूकंप की वजह से मिट्टी में मिल गया। इसमें पांच लाख से अधिक लोग मारे गए।
27.03.1964 रिक्टर स्केल पर 9.2 तीव्रता के एक भूकंप ने अलास्का में 25 लोगों की जान ले ली और बाद के झटकों की वजह से 110 और लोग मारे गए।
22.03.1960 दुनिया में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप चिली में आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 9.5 दर्ज की गई। कई गांव के गांव तबाह हो गए और सैंकड़ों मील दूर हवाई में 61 लोग मारे गए।
28.06.1948 पश्चिमी जापान में पूर्वी चीनी समुद्र को केंद्र बनाकर भूकंप आया जिसमें तीन हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए।
31.05.1935 क्वेटा और उसके आसपास के इलाक़ों में आए ज़बरदस्त भूकंप में लगभग 35 हज़ार लोगों की जानें गईं।
1935 ताईवान में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का एक भूकंप आया जिसकी वजह से तीन हज़ार दो सौ लोग मारे गए।
01.09.1923 जापान की राजधानी टोक्यो में आया ग्रेट कांटो भूकंप. इसकी वजह से 142,800 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
18.04.1906 सैन फ़्रांसिस्को में कई मिनट तक भूकंप के झटके आते रहे। इमारतें गिरने और उनमें आग लगने की वजह से सात सौ से तीन हज़ार के बीच लोग मारे गए।

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org